• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

खरगोन में हरतालिका तीज पर रबड़ी खाते ही बिगड़ी 40 लोगों की तबीयत, पेट दर्द और उल्टी के चलते अस्पताल में भर्ती

Khargone Food Poisoning: हरतालिका तीज पर्व पर रबड़ी का सेवन करने के बाद टांडा बरुड़ ग्राम में करीब 40 लोग खाद्य विषाक्तता के शिकार हो गए।

By Vivek ParasharEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 11:15:58 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 11:26:16 PM (IST)
खरगोन में हरतालिका तीज पर रबड़ी खाते ही बिगड़ी 40 लोगों की तबीयत, पेट दर्द और उल्टी के चलते अस्पताल में भर्ती
हरतालिका तीज पर दूषित रबड़ी खाने से 40 लोग हुए बीमार।

HighLights

  1. हरतालिका तीज पर दूषित रबड़ी खाने से 40 लोग हुए बीमार
  2. बस स्टैंड स्थित होटल से खरीदी रबड़ी खाने के बाद लोग बीमार
  3. मची अफरातफरी, खाद्य विभाग की सैंपलिंग पर उठे सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, टांडा बरुड़/खरगोन। हरतालिका तीज पर्व पर रबड़ी का सेवन करने के बाद टांडा बरुड़ ग्राम में करीब 40 लोग खाद्य विषाक्तता के शिकार हो गए। एक के बाद एक लोगों के उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही चिकित्सक और स्टाफ ने तत्काल पीड़ितों का उपचार शुरू किया। इस घटना में एक गर्भवती महिला और एक वृद्ध व्यक्ति की तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया।

बस स्टैंड स्थित होटल की रबड़ी खाने से बिगड़ी तबीयत

उपचाररत, पीड़ितों में शामिल लक्ष्मी बाई ने बताया कि उन्होंने गांव के बस स्टैंड पर संचालित पवन कैशव श्रीवास्तव के होटल से रबड़ी खरीदी थी। इस रबड़ी का सेवन करने के कुछ समय बाद ही उन्हें उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायतें शुरू हो गईं।


यह समस्या केवल लक्ष्मी बाई तक सीमित नहीं थी। मदन कुमरावत, सुनीता भावसार, मोनिका कुंदन राठौर और संजय कुमरावत सहित कई अन्य लोगों ने भी उसी होटल से खरीदी गई रबड़ी खाने के बाद तबीयत बिगड़ने की शिकायत की है।

ग्रामीणों के अनुसार करीब 15 लोग उपचार के लिये खरगोन के निजी अस्पताल भी गए। उल्लेखनीय है कि त्योहारी सीजन में गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री बिक्री के लिये खाद्य विभाग की टीम ने गांव-गांव निरीक्षण कर सैंपलिंग की थी, लेकिन ग्राम में यह मामला सामने आने के बाद विभाग की कार्रवाई महज औपचारिकता साबित होती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर रिश्तेदारों ने डाले फोटो-वीडियो, तो खुला बाल विवाह का राज, इंदौर में दूल्हे और माता-पिता समेत 9 पर FIR

चिकित्सक का बयान और दो मरीज रेफर

चिकित्सक जय पाटीदार ने बताया फूड पॉइजनिंग से पीड़ित करीब 40 ग्रामीण अस्पताल पहुंचे थे। प्रभावितों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। स्वास्थ्य केंद्र में अचानक इतने सारे मरीजों के पहुंचने से वहां देर रात तक गहमागहमी बनी रही। गर्भवती महिला और बुजुर्ग को खरगोन रेफर किया है। खाद्य विभाग को भी सूचना दी है।