• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार चलाते समय एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर की तबीयत बिगड़ी, मौत, इंदौर निवासी थे

भाजपा नेता जितेंद्र सुराणा ने बताया कि आशीष मूल रूप से इंदौर के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। उनके आकस्मिक निधन से बैंक स्टाफ...और पढ़ें

By tushar senEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 09 Jul 2025 08:03:58 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Jul 2025 08:09:24 PM (IST)
कार चलाते समय एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर की तबीयत बिगड़ी, मौत, इंदौर निवासी थे
बैंक मैनेजर का हुआ निधन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वाह। सनावद एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर 47 वर्षीय आशीष व्यास की मंगलवार रात कार चलाते समय मौत हो गई। वे रात करीब 10 बजे सनावद की तरफ जा रहे थे। बड़वाह के मुख्य चौराहे पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आशीष ने कार रोकी और वे स्टेयरिंग पर बेसुध हो गए।

आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने तुरंत आशीष को बड़वाह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डाॅक्टरों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।

घटना की सूचना एक्सिस बैंक के स्टाफ और परिवार को दी गई। बुधवार सुबह बड़वाह सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।

भाजपा नेता जितेंद्र सुराणा ने बताया कि आशीष मूल रूप से इंदौर के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। उनके आकस्मिक निधन से बैंक स्टाफ, परिचितों और परिजनों में शोक की लहर है।