
CM Mohan Yadav in Khargone डिजिटल डेस्क, खरगोन। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव आज खरगोन पहुंचे हैं। यहां सीएम ने रोड शो किया। इसके बाद सभा को संबोधित किया । मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने आज ही खरगोन में 182 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया।
हम सबके मन में एक ही संकल्प है कि हमारे अपने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सपनों के भारत को साकार करने के लिए अगर जान की बाजी भी लगाना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे: CM@DrMohanYadav51#मेरा_एमपी_विकसित_एमपी pic.twitter.com/hDyRf2Ljao
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 1, 2024
अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि निमाड़ का विकास हर हाल में होगा। उन्होंने कहा कि मप्र में कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी। सभी योजनाएं चलती रहेंगी। योजनाओं के लिए सरकार के पास पर्याप्त धनराशि है। सीएम ने जिले को नया रेलमार्ग देने का आश्वासन भी दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा खरगोन जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण#मेरा_एमपी_विकसित_एमपी@DrMohanYadav51 https://t.co/ypRtOz9e9l
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 1, 2024
इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इंदौर संभाग के 167 करोड़ रुपये की लागत के 41 विकास कार्यों, नानकौडी बैराज, झिरन्या एवं करही बैराज भगवानपुरा लागत 7.54 करोड, भीकनगांव झिरन्या मार्ग पर 5.88 करोड लागत के नवीन पुल निर्माण, कायाकल्प योजना 2.0 अंतर्गत खरगोन जिले में दो करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम नवग्रह मेला ग्राउंड पर आयोजित किया गया।
खरगोन में जनता का बरस रहा प्यार
प्रदेश सरकार आपके हर सपने को करेगी साकार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खरगोन जिले में आयोजित रोड शो के दौरान नागरिकों ने स्नेह से पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/21pbGP3u6N
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 1, 2024
इसके अतिरिक्त कानून व्यवस्था और विकास कार्यों के संबंध में संभागस्तरीय बैठक भी हुई। उन्होंने इसके पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि खरगोन से पूरे प्रदेश में साइबर तहसील व्यवस्था लागू किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, जो निरस्त हो गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर साइबर तहसील व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
आवश्यकता के अनुसार संभाग और जिलों की सीमाओं का होगा पुर्ननिर्धारण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में इंदौर की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इसमें बताया गया कि अब जिला स्तर पर भी समीक्षा बैठकें होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में आवश्यकता के अनुसार संभाग और जिलों की सीमाओं का पुर्ननिर्धारण किया जाये। इसके लिये कमेटी बनाकर अध्ययन कराया जाये। इस कार्य की शुरूआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इंदौर संभाग से की जाये। साथ ही उन्होंने थानों की सीमाओं का पुर्ननिर्धारण भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उक्त प्रक्रिया में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी विचार विमर्श किया जाये।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरगोन के नवग्रह मेला ग्राउंड में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में नवग्रह मेले का विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। @DrMohanYadav51#मेरा_एमपी_विकसित_एमपी pic.twitter.com/rB4QYJdRSK
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 1, 2024
गुना जिले में हुई बस दुर्घटना में 13 यात्रियों की जान चली गई; मैंने कहा कि इस तरह की घटनाएं हमारी सरकार में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
किसी भी घटना में कठोर कार्रवाई कर के सरकार सबके साथ सख्ती से निपटने में सक्षम है: CM@DrMohanYadav51#मेरा_एमपी_विकसित_एमपी pic.twitter.com/DgoRTR4ZDo
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 1, 2024
22 जनवरी को अयोध्या में उस ऐतिहासिक पल को निहारने के लिए पूरा विश्व तैयार है, जब भव्य और दिव्य राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी: CM@DrMohanYadav51#मेरा_एमपी_विकसित_एमपी pic.twitter.com/36CpaQRbYP
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 1, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कलेक्टर कार्यालय खरगोन में आयोजित इंदौर संभागीय समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संभाग की कानून व्यवस्था, प्रगति तथा विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/iAfZDbsvAH
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 1, 2024