• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ममेरे भाई-बहन करना चाहते थे शादी, घर वालों ने किया इनकार, जहर खाकर दे दी जान

मध्‍य प्रदेश के खरगोन जिले में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली। दोनों नाबालिग थे। रिश्‍ते में भाई-बहन थे। शादी करना चाहते थे पर परिवार के लोग इसके लि...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 31 Jul 2024 02:00:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 31 Jul 2024 06:25:56 PM (IST)
ममेरे भाई-बहन करना चाहते थे शादी, घर वालों ने किया इनकार, जहर खाकर दे दी जान
नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने कीटनाशक पीया।

HighLights

  1. खरगोन के चैनपुर और बिस्‍टान के थे दोनों।
  2. जिला अस्पताल में रात में हुए थे भर्ती।
  3. एक सप्ताह पहले ही घर से भाग गए थे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। जिले के चैनपुर और बिस्टान क्षेत्र के नाबालिग प्रेमी व प्रेमिका ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। दोनों एक सप्ताह पहले घर से भागे थे। मंगलवार रात को दोनों ने कीटनाशक पी लिया। गंभीरावस्था में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया था। यहां प्रेमी को मृत घोषित कर दिया।

बुधवार को सुबह प्रेमिका की मौत हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार है। पुलिस के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के नाबालिग प्रेमी और बिस्टान थाना क्षेत्र की नाबालिग प्रेमिका आपस में ममेरे भाई-बहन है।

दोनों का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पहले दोनों ने स्वजनों को शादी करने की इच्छा जताई तो उन्होंने इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों घर से भाग गए। मंगलवार रात को दोनों ने कीटनाशक पी लिया। गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया।


पोस्टमार्टम के दौरान लड़की पक्ष ने कीटनाशक दवा पिलाकर हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान नाबालिग लड़की के पिता सहित स्वजनों ने बहस करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। पीएम और पुलिस विवेचना के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा।

naidunia_image

स्वजनों बोले, भाई-बहन लगते हैं कैसे शादी करते

स्वजनों ने बताया कि दोनों भाई-बहन है। दोनों की शादी कैसे करते। दोनों नाबालिग थे। हमने दोनों को समझाइश दी, लेकिन वह नहीं माने। एक सप्ताह पहले घर से भाग गए। यहां जिला अस्पताल से हमें जानकारी मिली कि दोनों ने कीटनाशक पी लिया।