• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

खरगोन में छह साल की मासूम को कुत्तों ने किया बुरी तरह घायल, कटी 'सिस्टम' की नाक

बमनाला क्षेत्र में आवारा श्वानों के आतंक का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां छह साल की मासूम बच्ची पर श्वानों के झुंड ने हमला कर दिया। ह...और पढ़ें

By Vivek ParasharEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 08:08:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 08:46:50 PM (IST)
खरगोन में छह साल की मासूम को कुत्तों ने किया बुरी तरह घायल, कटी 'सिस्टम' की नाक
शहर में घूमते रहते हैं आवारा कुत्तों के झुंड। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जिले के बमनाला की घटना, जिला अस्पताल में भर्ती है बालिका
  2. छह साल की मासूम बच्ची पर श्वानों के झुंड ने हमला कर दिया
  3. परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर खरगोन जिला अस्पताल पहुंचे

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन : जिले के बमनाला क्षेत्र में आवारा श्वानों के आतंक का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां छह साल की मासूम बच्ची पर श्वानों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना तो मासूम के साथ हुई है लेकिन कई मामले होने के बाद भी इस तरह की घटना से पूरे सिस्टम की नाक कटी हुई से लग रही है।

घर के बाहर खेल रही थी मासूम

जानकारी के अनुसार घायल बच्ची की पहचान नायरा (06) पिता गोकुल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक आवारा श्वानों ने उस पर हमला बोल दिया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों से बच्ची को बचाया।


बच्ची के चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म हैं

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर खरगोन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीआईसीयू में भर्ती किया है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार बच्ची के चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म हैं और उसका उपचार जारी है।

कागजों पर चल रहे अभियान

इस घटना ने एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आवारा श्वानों को पकड़ने के लिए नगर पालिका और पंचायत स्तर पर चलने वाले अभियान कागजों पर ही हैं, जिसका खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। नाराज स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा श्वानों के आतंक से निजात दिलाने और पीड़ित परिवार को मदद देने की मांग की है। वहीं लगातार हो रही घटनाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की है।

पांच अन्य को भी बनाया शिकार

बमनाला। ग्राम में श्वानों ने मां-बेटी सहित पांच अन्य लोगों को भी शिकार बनाया। इनमें सानू (19) पत्नी सचिन पोई, उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी वेदिका सहित मास्टरया पटेल (60) निवासी नीमखेड़ी, राजनंदिनी (5)पिता राहुल निवासी बमनाला और शिव पिता श्रीराम पोई शामिल हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डा. बादल महाजन ने घायलों का उपचार किया।

यह भी पढ़ें- मंडला में आवारा कुत्ताें का आतंक, तीन वर्षीय बालक पर झपटा; काटने से चेहरे पर गंभीर चोट