• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

भाजपा की लोकप्रियता और विकास से डरकर राहुल गांधी हर मुद्दे का विरोध कर भ्रमित कर रहे हैं : सांसद गजेंद्र पटेल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र पटेल ने कहा है कि राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता और विकास से डरते हुए हर मुद्दे पर विरोध कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

By Vivek ParasharEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 06:06:15 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 07:21:35 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भाजपा की लोकप्रियता और विकास से डरकर राहुल गांधी हर मुद्दे का विरोध कर भ्रमित कर रहे हैं : सांसद गजेंद्र पटेल
कार्यक्रम में संबोधित करते सांसद गजेंद्र पटेल। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद गजेंद्र पटेल ने कहा
  2. इंदौर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी दुष्प्रचार किया जा रहा है
  3. सरकार उन्हें नियमानुसार अनुमति दे रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र पटेल ने कहा है कि राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता और विकास से डरते हुए हर मुद्दे पर विरोध कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

मंगलवार को खरगोन में पत्रकारों से चर्चा में राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा के डरने की बात को लेकर पूछे गए सवाल पर गजेंद्र पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से सरकार में है और विपक्ष को पारदर्शिता और नियमानुसार कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मिलती रही है।


राहुल गांधी गत तीन महीने से युवाओं को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं तो क्या अभी बिना अनुमति के कार्यक्रम कर रहे हैं और वक्तव्य दे रहे हैं? इस सवाल के जवाब में राष्ट्रीय महासचिव पटेल ने कहा कि आगामी दिनों में इंदौर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी इसी प्रकार का दुष्प्रचार किया जा रहा है, लेकिन सरकार उन्हें नियमानुसार अनुमति दे रही है।

पटेल ने कहा कि दरअसल 70 प्रतिशत देश में भाजपा की सरकार है और देश के विकास के पद पर अग्रसर है, इसलिए उन्हें डर सता रहा है और उनकी कोई ना कोई मुद्दा निकाल कर विरोध और भ्रम पैदा करने की प्रवृत्ति हो गई है। केंद्र सरकार लोकसभा में हर विषय पर निडर होकर चर्चा करने को तैयार है लेकिन राहुल गांधी तो स्वयं डरते हैं इसलिए विदेश में जाकर भारत का विरोध और बुराई करते हैं। उनकी यह आदत जनता देख और समझ रही है।

तत्काल की है कार्रवाई

सागर में हुई जहरीली शराब से मौतों को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने इस पर तत्काल एक्शन लेकर कार्रवाई की है। इसी तरह बालाघाट में बच्चों की मृत्यु को लेकर उन्होंने कहा कि मामलों की स्क्रुटनी और स्कैनिंग की जा रही है और प्रभारी मंत्री गंभीरता से इस मुद्दे को देख रहे हैं। गजेंद्र पटेल राजस्थान नगर निकाय चुनाव सह प्रभारी हैं, उन्होंने कहा कि इन चुनाव में भी जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है और मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में विकास की नई गाथाएं लिखी जाएगी।

यह भी पढ़ें- MP में कॉलेज, यूनिवर्सिटी से लेकर कोचिंग सेंटर्स तक पहुंचेगी कांग्रेस; राहुल के दौरे से पहले प्रदेश भर में चलेगा यूथ संवाद

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।