• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

MP की 'हथियार फैक्ट्री' पर सर्जिकल स्ट्राइक... पकड़ाए 15 अवैध हथियार, यूपी-हरियाणा के तस्कर गिरफ्तार

खरगोन के गोगावां थाना क्षेत्र के ग्राम सिगनूर में अवैध हथियार बनाने और देशभर के अपराधियों को बेचने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस काले कारोबार को संचाल...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 30 Mar 2026 06:09:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 30 Mar 2026 06:09:03 PM (IST)
MP की 'हथियार फैक्ट्री' पर सर्जिकल स्ट्राइक... पकड़ाए 15 अवैध हथियार, यूपी-हरियाणा के तस्कर गिरफ्तार
MP की 'हथियार फैक्ट्री' पर सर्जिकल स्ट्राइक

HighLights

  1. गोगावां पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 15 अवैध हथियार जब्त किए
  2. हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 4 तस्करों सहित 1 सिकलीगर गिरफ्तार
  3. पकड़े गए सिकलीगर संदीप पर पहले से आर्म्स एक्ट के 4 मामले दर्ज हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। जिले के गोगावां थाना क्षेत्र के ग्राम सिगनूर में अवैध हथियार बनाने और देशभर के अपराधियों को बेचने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस काले कारोबार को संचालित करने वाले अंतरराज्जीय नेटवर्क पर प्रभावी रोकथाम नहीं लग पा रही है। अब एक बार फिर गोगावां पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में हरियाणा के दो व उत्तर प्रदेश के दो आरोपितों के साथ एक सिकलीगर को भी गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 15 अवैध हथियार जब्त किए हैं।

पहली कार्रवाई: आगरा के तस्करों और सिकलीगर से 10 हथियार बरामद

गोगावां थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बाहर से आए दो लोगों की सिगनूर के किसी सिकलीगर से अवैध हथियारों की डील हुई है। एक सिकलीगर बाहर से आए व्यक्तियों को बाइक से अवैध हथियार सप्लाई करने बेहरामपुर टेमा के समीप बारहवां मील फाटे पर जाने वाला है। इस पर तुरंत टीम गठित कर मौके पर रवाना की गई। पुलिस ने मुखबिर के बताए अनुसार तीनों आरोपितों को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपितों ने अपने नाम शीलेंद्र पिता राधेश्याम यादव व यादवेंद्र पिता सत्यवीर यादव (दोनों निवासी पनौता, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश) बताए और पकड़े गए सिकलीगर ने अपना नाम संदीप पिता जगदीश चावला (निवासी सिगनूर) बताया। आरोपितों की चेकिंग में थैली में 5 देशी पिस्टल व 5 देशी कट्टे बरामद किए गए। आरोपितों से 10 अवैध हथियार सहित बाइक जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपित संदीप पर पूर्व से गोगावां व भीकनगांव थाने पर आर्म्स एक्ट के 4 प्रकरण दर्ज पाए गए।


दूसरी कार्रवाई: घेराबंदी कर हरियाणा के तस्करों को दबोचा, 5 पिस्टल जब्त

वहीं दूसरे मामले में गोगावां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम घुघरियाखेड़ी में गोगावां फाटे के पास कार्रवाई की। पुलिस को देखकर आरोपितों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपितों को पकड़ा। आरोपितों ने अपने नाम हर्षदीप निवासी मंडी डबवाली (थाना सिटी, जिला सिरसा, हरियाणा) व हरप्रीत सिंह निवासी ग्राम फुल्लो (सदर थाना डबवाली, जिला सिरसा, हरियाणा) होना बताया। उनके पास मिले बैग में कुल 5 अवैध देशी पिस्टल मिलीं। अवैध हथियार जब्त कर आरोपितों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- एमपी के इंजीनियर का कमाल, नौकरी छोड़ शुरू किया स्टार्टअप 'धोबीगो', अब घर बैठे युवाओं को दे रहा रोजगार