• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

खरगोन में रफ्तार का कहर, मातम में बदली खुशियां, दो सड़क हादसों में 2 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

खरगोन में शुक्रवार का दिन हादसों से भरा रहा। दो अलग-अलग सड़क हादसों ने खुशियों को मातम में बदल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शु...और पढ़ें

By Vivek ParasharEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 04:43:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 04:43:46 PM (IST)
खरगोन में रफ्तार का कहर, मातम में बदली खुशियां, दो सड़क हादसों में 2 की मौत; 50 से ज्यादा घायल
पेड़ से टकराकर पलटा पिकअप वाहन।

HighLights

  1. महेश्वर में बारातियों को पिकअप वाहन ने रौंदा
  2. सनावद में आयशर पलटने से मची चीख-पुकार
  3. 2 की मौत, दूल्हे समेत 53 लोग हुए घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। खरगोन में शुक्रवार का दिन हादसों से भरा रहा। दो अलग-अलग सड़क हादसों ने खुशियों को मातम में बदल दिया। महेश्वर क्षेत्र के ग्राम गुर्जर मोहना में बेकाबू पिकअप वाहन ने नाच रहे बारातियों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में एक की मौत और 25 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में दूल्हा और उसकी बहन भी शामिल है।

वहीं सनावद के समीप खंडवा जिले की सीमा में शादी समारोह से मामेरा करके लौट रहा 40 ग्रामीणों से भरा आयशर वाहन पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच में जुटी है। दोनों हादसों ने एक बार फिर लापरवाही और तेज रफ्तार के खतरों को उजागर किया है।


दूल्हा और बहन सहित 25 से अधिक लोग हुए लहूलुहान

महेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम गुर्जर मोहना में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारात के दौरान पीछे चल रहे पिकअप वाहन का चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और वाहन नाच रहे बारातियों के बीच घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूल्हा राकेश डाबर की बारात सजनीपुरा से बड़ीपुरा जा रही थी। इसी दौरान चालक का पैर एक्सीलेटर पर दब गया, जिससे पिकअप करीब 100 मीटर तक बारातियों को घसीटता हुआ ले गया।

बाद में वाहन नीम के पेड़ से टकराकर पलट गया, जिससे कई बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में दूल्हे सहित 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई के हाथ-पैर फ्रैक्चर हुए हैं। दूल्हे की बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल खरगोन रेफर किया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

रेफर किए गए एक अन्य व्यक्ति की मौत की सूचना है। सूचना मिलते ही महेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में लोक भवन के पास दो दिन की मशक्कत के बाद पाइपलाइन दुरुस्त, लेकिन सड़क का गड्ढा बना सिरदर्द

ओवरटेक के चक्कर में पलटा आयशर

दूसरा हादसा सनावद के समीप खंडवा जिले के मूंदी-सनावद हाईवे पर ग्राम डूडगांव के पास हुआ। यहां 40 लोगों से भरा आयशर वाहन ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और पलट गया। हादसे में 60 वर्षीय बाबूलाल की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। सभी लोग गुर्जर समाज के थे, जो तलवड़िया (अत्तर) गांव से मामेरा कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सनावद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को खंडवा जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।