• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

खरगोन में पहले अभद्रता के आरोप, फिर एसआई से उठवाई प्रतिमा, करवाई आरती, राजमार्ग तक पहुंचा गणेश पंडाल में शुरू हुआ हंगामा

भीकनगांव के बाल गणेश पंडाल में शुक्रवार रात पहुंचे पुलिस एसआई पर अभद्रता के आरोप लगने के बाद मामला पंडाल से राजमार्ग तक पहुंच गया। गुस्साए नागरिकों ने...और पढ़ें

By Vivek ParasharEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 08:07:49 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 08:07:49 PM (IST)
खरगोन में पहले अभद्रता के आरोप, फिर एसआई से उठवाई प्रतिमा, करवाई आरती, राजमार्ग तक पहुंचा गणेश पंडाल में शुरू हुआ हंगामा
थाने के सामने राजमार्ग पर प्रतिमाएं रखकर विरोध किया। -नईदुनिया

HighLights

  1. गुस्साए नागरिकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गणेश प्रतिमाएं रख विरोध प्रदर्शन किया
  2. एसआई ही गणेश प्रतिमा उठा कर थाने के सामने से पंडाल तक लेकर गए
  3. रात को मामला समझाइश से खत्म हुआ

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन-भीकनगांव : जिले के भीकनगांव के बाल गणेश पंडाल में शुक्रवार रात पहुंचे पुलिस एसआई पर अभद्रता के आरोप लगने के बाद मामला पंडाल से राजमार्ग तक पहुंच गया। गुस्साए नागरिकों ने शुक्रवार देर रात खंडवा-बड़ोदरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गणेश प्रतिमाएं रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

करीब एक घंटा हंगामे के बाद भी लोगों की मांग पर एसआई ही गणेश प्रतिमा उठा कर थाने के सामने से पंडाल तक लेकर गए और देर रात आरती भी की। रात को मामला समझाइश से खत्म हुआ और शनिवार को आक्रोशित नागरिकों ने पुलिस के विरूद्ध पुलिस को ही ज्ञापन सौंपा।


जानकारी अनुसार शुक्रवार रात स्थानीय थाने पर पदस्थ एसआई एमएस बघेल टीम सहित पंडालों में बज रहे साउंड सिस्टम बंद करवाने पहुंचे थे।

सकल हिंदू समाज में आक्रोश

भीकनगांव नगर के वार्ड क्रमांक पांच में बाल गणेश मंडल के बच्चों के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता और गणेश प्रतिमा को थाने ले जाने की धमकी देने के आरोप से सकल हिंदू समाज में आक्रोश है। शनिवार को सकल हिंदू समाज व समस्त नगरवासियों ने एसपी के नाम का ज्ञापन एसडीओपी भीकनगांव को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में उल्लेख है कि वार्ड पांच में छोटे बच्चों द्वारा बाल गणेश मंडल का पंडाल स्थापित कर विधि-विधान से भगवान गणेश की पार्थिव प्रतिमा स्थापित की गई है। बच्चे रोज सुबह-शाम पूजा-आरती कर रहे हैं।

आरोप है कि शुक्रवार बच्चे आरती के बाद पंडाल के सामने भजन पर नाच-गाना कर रहे थे, तभी भीकनगांव थाने के बीट प्रभारी सब इंस्पेक्टर मोहरसिंह बघेल और आरक्षक अर्पितसिंह चौहान वहां पहुंचे और लाइट-साउंड बंद करने को कहा।

एसआई पर बच्चों के साथ गाली-गलौज करने का आरोप

बच्चों ने कहा कि शांति समिति की बैठक में रात 11 बजे तक धार्मिक कार्यक्रम की अनुमति दी गई है। आरोप लगाया गया है कि इसी बात पर एसआई ने बच्चों के साथ गाली-गलौज की और कहा कि तुम्हारे माता-पिता और गणेश प्रतिमा को उठाकर थाने ले जाऊंगा। इसके बाद बड़ी संख्या में सकल हिंदू समाजजन थाने के सामने राजमार्ग पर एकत्रित हो गए और विरोध प्रदर्शन किया था।

घेर कर ले गए एसआई को

रात को मामला गर्माने के बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाईश दी। इसके बाद लोगाें की मांग पर सड़क पर रखी प्रतिमा उठाकर एसआई खुद उसे पंडाल तक ले गए और आरती भी की। मामले को लेकर भीकनगांव एसडीओपी केतन अडलक ने कहा कि राजमार्ग पर आए नागरिकों को समझाइश दे दी गई। समझने में कुछ गलती की वजह से घटना हुई है।

यह भी पढ़ें- उज्जैन में 350 छात्राओं ने खोला मोर्चा, स्कूल को शहर से दूर स्थानांतरित करने पर कलेक्ट्रेट में रो पड़ीं छात्राएं, कहा- भविष्य खराब मत करो