Khargone News: गाटलाखेड़ी गांव में मतांतरण की आशंका, पुलिस पहुंची तो बोले-नया साल मना रहे
Khargone News: पुलिस के अनुसार बुधवार को सुबह 11 बजे एक मकान में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इसकी सूचना सकल हिंदू समाज के लोगों को मिली। उन्होंने शिकायत की। इसके बाद हम उस घर में पहुंचे तो अंदर 100 लोग जमा थे।
By Hemant Kumar Upadhyay
Edited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 04 Jan 2024 12:48:20 PM (IST)
Updated Date: Thu, 04 Jan 2024 12:48:20 PM (IST)
पुलिस पहुंची तो मकान के अंदर एकत्रित लोग नजर आए।HighLights
- सकल हिंदू समाज की सूचना पर पुलिस पहुंची
- मुखिया का कहना है कि मकान की ओपनिंग व नया साल मना रहे थे।
- सेगांव के गाटलाखेड़ी में एक घर में 100 लोगों के एकत्रित होने की सूचना मिली थी
Khargone News: नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। जिले के सेगांव के गाटलाखेड़ी में एक घर में 100 लोगों के एकत्रित होने व ईसाई धर्म में मतांतरण की आशंका में पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि जिस घर में लोग एकत्रित हुए थे उसके मुखिया का कहना है कि मकान की ओपनिंग व नया साल मना रहे थे।
मकान में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे
पुलिस के अनुसार बुधवार को सुबह 11 बजे एक मकान में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इसकी सूचना सकल हिंदू समाज के लोगों को मिली। उन्होंने शिकायत की। इसके बाद हम उस घर में पहुंचे तो अंदर 100 लोग जमा थे। इसके बाद मुखिया से पूछताछ की। उसने बताया कि नया मकान बनाया है। उसकी ओपनिंग है। इसके अलावा नया साल भी मना रहा है। आसपास के लोग व स्वजन शामिल हुए हैं।
प्रार्थना का वीडिया मिला है, जांच जारी
पुलिस को जांच में एक वीडियो मिला है। इसमें भीड़ एक तरह की प्रार्थना कर रहे हैं। मुखिया का कहना है कि हम हमारे तरीके से पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसमें किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जबकि सकल हिंदू समाज के ओम यादव का कहना है कि मतांतरण किया जा रहा है। कार्रवाई होनी चाहिए।
इनका कहना है
मकान में 100 से ज्यादा लोग एकत्रित थे। मुखिया सहित शामिल लोगों से पूछताछ की है। शुरूआती तौर पर मतांतरण जैसी कोई बात नहीं हैं। इसके बावजूद जांच जारी है। एक वीडियो भी मिला है।इसकी भी जांच कर रहे हैं। -लक्ष्मण सिंह लोवंशी, टीआइ ऊन