• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khargone News: जाति प्रमाण पत्र के लिए 250 रुपए लेने वाली वाली शिक्षिका निलंबित

सनावद के नलवां माध्यमिक स्कूल की प्रधानपाठिका स्नेहलता पंवार पर जाति प्रमाण पत्र के लिए 250 रुपये और प्रवेश के लिए 150 रुपये रिश्वत लेने का आरोप सिद्ध...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 18 Jul 2024 10:00:26 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jul 2024 10:00:26 PM (IST)
Khargone News: जाति प्रमाण पत्र के लिए 250 रुपए लेने वाली वाली शिक्षिका निलंबित
वायरल वीडियो में प्रधान पाठिका रुपये लेते हुए।

HighLights

  1. सनावद के नलवां माध्यमिक स्कूल का मामला
  2. प्रधानपाठिका ने जाति प्रमाण पत्र के लिए पैसे
  3. पालक ने वीडियो बनाकर कलेक्टर को बताया

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। जिले के सनावद क्षेत्र में अब शिक्षक भी रिश्वत लेने लगे हैं। यहां पिछले दिनों नलवां के माध्यमिक स्कूल की प्रधानपाठिका स्नेहलता पंवार द्वारा विद्यार्थियों से जाति प्रमाण पत्र के लिए 250 और प्रवेश के लिए 150 रुपये लिए जा रहे थे।

पालक ने बना लिया था वीडियो

एक पालक ने वीडियो बनाकर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को शिकायत की। साथ ही वीडियो वायरल कर दिया गया। इसके बाद एसडीएम पीएस अगास्या ने जांच की। जांच में विद्यार्थियों से रुपए लेना सिद्ध हुआ। इसके बाद प्रधानपाठिका को निलंबित किया है।


BEO कार्यालय में अटैच किया

शिक्षिका बड़वाह BEO कार्यालय में अटैच किया है। इंटरनेट मीडिया पर भी वीडियो वायरल हुआ था। इसमें पालक कह रहा है कि जाति प्रमाण पत्र के रुपये नहीं लगते हैं। कपिल को बोला है। उसने 3-4 बाेला है कि 250 रुपये दो। पहली बात तो जाति प्रमाण पत्र के पैसे लग ही नहीं रहे हैं। इसके बाद भी प्रधान पाठिका रुपये ले रही है। वह कहती है कि जाति प्रमाण पत्र फेल हो गया है। पुन: बनाने के लिए 250 रुपए लगेंगे। उधर, अधिकारियों का कहना है कि जाति प्रमाण पत्र बनवाने की निशुल्क व्यवस्था है।