• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khargone News: निमाड़ पीठ के जगतगुरु माउली सरकार को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा- अयोध्या जाना महंगा पड़ेगा

जान से मारने की धमकी का पत्र मिलने के बाद रामानंदाचार्य राम राजेश्वराचार्य महाराज यानि माउली सरकार ने कहा कि वे धमकियों से नहीं डरते।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sun, 14 Jan 2024 12:40:03 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jan 2024 01:57:01 PM (IST)
Khargone News:  निमाड़ पीठ के जगतगुरु माउली सरकार को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा- अयोध्या जाना महंगा पड़ेगा
जगतगुरु रामानंदाचार्य राम राजेश्वराचार्य महाराज

HighLights

  1. रामानंदाचार्य राम राजेश्वराचार्य महाराज यानि माउली सरकार को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला
  2. रामानंदाचार्य राम राजेश्वराचार्य महाराज को निमाड़ पीठ के जगतगुरु के रूप में जाना जाता है।
  3. माउली सरकार अयोध्या जाने के अपने फैसले पर कायम हैं।

नईदुनिया न्‍यूज, खरगोन। रामानंदाचार्य राम राजेश्वराचार्य महाराज यानि माउली सरकार को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है। रामानंदाचार्य राम राजेश्वराचार्य महाराज को निमाड़ पीठ के जगतगुरु के रूप में जाना जाता है। हालांकि माउली सरकार अयोध्या जाने के अपने फैसले पर कायम हैं। उन्‍होंने कहा कि अयोध्‍या हर हाल में जाऊंगा।

महाराष्‍ट्र के आश्रम में भेजा पत्र

बताया जाता है कि माउली सरकार के महाराष्ट्र में स्थित आश्रम में धमकी भरा एक पत्र भेजा गया है। इस पत्र में यह लिखा है कि अयोध्या आते-जाते समय उन्‍हें मार दिया जाएगा। इसके बाद मामले की श‍िकायत बड़वाह पुलिस को की गई है।


बड़वाह में भी है आश्रम

उल्‍लेखनीय है कि रामानंदाचार्य राम राजेश्वराचार्य महाराज का निमाड़ पीठ का आश्रम जिले के बड़वाह में नर्मदा नदी के तट पर भी बना हुआ है। पता चला है कि धमकी भरा पत्र रुक्मिणी विदर्भ पीठ के आश्रम में भेजा गया है। यह पीठ महाराष्‍ट्र के कोंडन्‍यपुर में है।

क्‍या ल‍िखा है पत्र में

पत्र में लिखा गया है कि रामानंदाचार्य राम राजेश्वराचार्य महाराज अपने बयानों में आदिवासियों के साथ ही हिंदू समाज, धर्म और राष्ट्र जागरण की बात कर रहे हैं। इसके साथ ही वे उकसाने का काम भी कर रहे हैं।

लिखा-आपको मार दिया जाएगा

पत्र भेजने वाले ने यह भी लिखा है कि आपका अंत आज नहीं तो कल है। इसके साथ ही जान से मारने की बात भी धमकी भी दी गई है। रामानंदाचार्य राम राजेश्वराचार्य महाराज के मुताबिक लेटर शुक्रवार शाम करीब 5 बजे गादी स्थान पर आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश पाटिल को मिला है। इसके बाद इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

रामभक्‍तों की मांग-आरोपित को गिरफ्तार करें

इस पत्र के मिलने के बाद जिले के बड़वाह के रामभक्तों ने धमकी देने वाले आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की है।

माउली सरकार ने कही ये बात

पत्र मिलने के बाद रामानंदाचार्य राम राजेश्वराचार्य महाराज यानि माउली सरकार ने कहा कि वे धमकियों से नहीं डरते। एक संत का जीवन राष्‍ट्र और धर्म के लिए समर्पित है। वे भी एक संत के रूप में धर्म और राष्‍ट्र जागरण के महती कार्य में अपने पूरे सामर्थ्‍य के साथ जुटे रहेंगे। वे अवश्‍य अयोध्‍या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे।

कड़ी कार्रवाई की मांग

इस मामले में आश्रम ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। धमकी से बड़वाह के श्रद्धालुओं में आक्रोश है।आश्रम से जुड़े श्रद्धालु सचिन शर्मा, सुरेंद्र पंडया, देवेंद्र शर्मा आदि ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।