• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khargone News: हाईवे पर ट्रक और यात्री बस की भिड़ंत, बीस यात्री घायल

पुलिस के अनुसार धार खरगोन जिले के सीमा पर बने संजय सेतु पर हंस ट्रेवल्स बस की ट्रक से टक्‍कर हो गई

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Wed, 24 Apr 2024 01:21:47 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 Apr 2024 01:21:47 PM (IST)
Khargone News: हाईवे पर ट्रक और यात्री बस की भिड़ंत, बीस यात्री घायल
हादसे के बाद क्रेन की मदद से बस को हटाया।

HighLights

  1. चालक का पैर टूटा, तीन गंभीर लोगों को धामनोद रेफर किया गया
  2. यात्री बस सोलापुर महाराष्ट्र से इंदौर जा रही थी।
  3. बस हादसे में यात्रियों का सामान भी बिखर गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि,खरगोन, चिचली। जिले के मुंबई आगरा हाईवे पर एक निजी यात्री बस और ट्रक में जोरदार भिंड़त में बीस यात्री घायल हो गए। बस चालक सहित तीन गंभीरों को धार जिले के धामनोद रैफर किया गया।हादसे के बाद यातायात अवरुद्ध हो गया था। पुलिस ने स्थिति संभाली।

पुलिस के अनुसार धार खरगोन जिले के सीमा पर बने संजय सेतु पर मंगलवार सुबह 7.30 बजे हंस ट्रेवल्स बस क्रमांक (एनएल 07-B 0684) ने ओवर टेक करते हुए ट्रक क्रमांक (एमएच 18-BA-4755) को जोरदार टक्कर मार दी। एक घंटे की मशक्कत के बाद बस चालक काे निकाला गया। इसमें उसका एक पैर कट गया। तीन गंभीर घायल को धामनोद रैफर किया गया है।


बताया जा रहा है कि यात्री बस सोलापुर महाराष्ट्र से इंदौर जा रही थी। बस हादसे में यात्रियों का सामान भी बिखर गया। कुछ शक्कर की बोरिया रोड पर भी बिखरी हुई दिखाई दी। दूसरी ओर नेशनल हाईवे पर वाहनों की कतारें लग चुकी थी। पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था दुरुस्त कर मार्ग शुरू करवाया गया। कुछ वाहन रांग साइड से भी जाते दिखे।

उल्लेखनीय है कि दो साल पूर्व में भी महाराष्ट्र की यात्री बस नर्मदा नदी में गिर गई थी। फिर भी बसों की तेज रफ्तार पर जिम्मेदार नहीं लगा पा रहे अंकुश। कुछ बसों में तो अधिक से अधिक यात्रियों को बैठाकर परिवहन किया जा रहा है। बलकवाड़ा टीआइ रामेश्वर ठाकुर ने बताया घायलों को धामनोद उपचार के लिये भेज दिया है। आगे चल रहे ट्रक से बस की टक्‍कर हुई है।

दुर्घटना में घायल हुए यात्री

33 वर्षीय मुकेश वधु राऊ, 30 वर्षीय रोशनी मानतेस कर्नाटक बैंगलोर, 23 वर्षीय सना आशिक महाराष्ट्र, 45 वर्षीय प्रदीप राजोरे औरंगाबाद, साधना टिशाह ओरंगाबाद, उषा सुशील शिरपुर महाराष्ट्र, नसरीन एहमद इंदौर, रोहित रविंद्र सोलापुर महाराष्ट्र, सविता मधुकरुपनरोर इंदौर, सोनू हल्के भैय्या भोपाल, रूआन मानतेस, कर्नाटक, सुरेश गोविंद भोपाल, नितिन देवीदास भोपाल, आनंद संतबिहारी बनारस, ऋषि सुरेश भोपाल, संगीता सुरेश भोपाल, दिलशाद नंदू धामनोद, दुर्गेश जगतसिंग भोपाल, प्रशांत प्रकाश सोलापुर महाराष्ट्र घायल हुए।