
टांडा बरुड़। जनपद पंचायत गोगावां की ग्राम पंचायत कोठा बुजुर्ग के आसपास इन दिनों भारी गंदगी पसर रही है। इसके चलते लोगों में रोष है।
ग्रामीणों का कहना है कि शासन-प्रशासन एक ओर स्वच्छता अभियान के तहत लाखों-करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, वहीं गांवों में पसर रही गंदगी को लेकर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसी तरह गंदगी फैलने से मच्छर पैदा हो रहे हैं वहीं बीमारियां फैलने का भय सता रहा है। ग्राम के संतोष कुमरावत ने बताया कि ग्राम पंचायत वर्षों से सामुदायिक भवन में लग रही है। स्वयं के भवन का आधा-अधूरा निर्माण हो पाया। यह भवन धूल खा रहा है। इसके खिड़की-दरवाजे लोग निकालकर ले जा रहे हैं। वर्तमान में जिस भवन में पंचायत लग रही है उसके हाल बेहाल हैं। सरपंच गांगसा सोलंकी, रोजगार सहायक राहुल कुमरावत ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने सफाई कराने की मांग की है।