
नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन: ऊन थाना क्षेत्र के ग्रमा सेगांव के पास शनिवार दोपहर एक बजे जिरातपुर फाटे के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान बस क्रमांक एमपी 10 पी 7755 एमएसटी ट्रैवल में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे। घटना में तीन महिलाओं सहित एक सात माह में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में 22 लागों के घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सेगांव उपस्वाथ्य केंद्र भेजा गया। जहां से करीब 13 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बस में खंडवा से बैठे करीब 15 नर्मदा परिक्रमावासी भी घायल हुए है।
जानकरी के लिए अनुसार हादसे का शिकार हुई बस क्रमांक एमपी 10 पी 7755 एमएसटी (मां शारदा ट्रैवल) इससे पहले नौ मई 2023 की घटना का शिकार हो चुकी है। बस खरगोन-ठीकरी मार्ग से गुजरते वक्त अचानक अनियंत्रित होकर बस बोराड़ नदी पर बने 50 फीट ऊंचे पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी थी।
हादसे के वक्त क्षमता से अधिक यात्री बस में सवार थे। इस दौरान 22 लाेगों की मौत और 40 लोग से अधिक लोग घायल हुए थे। इस मामले में बस मालिक प्रवीण सोनी, चालक सुनील राठौर और कंडक्टर संतोष बारचे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत केस दर्ज किया गया था।

28 वर्षीय आरती पति धनिया चौहान निवासी रणगांव डेब जिला बड़वानी, वैदांश पुत्र विकास सात माह निवासी गोलवाड़ी तहसील सेगांव की मौत हुई। अन्य दो मृतक महिलाओं की पुष्टी नहीं हो पाई है। जानकारी अनुसार कयास लगाया जा रहा है कि मृतक महिलाएं परिक्रमावासी हो सकती है।
कुछ घायलों का उपचार सेगांव व रेफर मरीजों को उपचार जिला अस्पताल में जारी है। वहीं छोटी मोटी चोटे आई थी, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना के बाद पुलिस ने बस के चालक और परिचालक को गिरफ्त में लेकर प्रकरण दर्ज किया है।
घायल परिक्रमावासी हरिपाल सिंह और भागचंद्रपाल ने बताया कि हमारे साथ करीब 15 परिक्रमावासी खंडवा से बड़वानी के लिए बस में सवार हुए थे।सोचा था बड़वानी से आगे का रास्ता पैदल तय करेंगे, लेकिन पता नहीं था की हादसा हो जाएगा। इस दौरान कई अन्य साथ ही घायल हुए है। उन्होंने बताया की बस चालल तेज गति से वाहन चला रहा था।
वहीं दुर्घटना के समय एक व्यक्ति उससे बात कर रहा था। रोड पर अचानक गड्ढा आने से वाहन असंतुलित हो गया है। पलट गया। घटना के बाद गांव वालों की मदद से कांच तोड़कर बाहर निकाला और एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्तपाल पहुंचाया।
जिले में यह पहला हादसा नहीं है। आरटीओं की लापरवाही के कारण इससे पहले भी कई बार बस और अन्य वाहनों में कई लाेगों की जान जा चुकी है। लेकिन आरटीओ द्वारा इन बासों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। इससे पहले हुए बस हादसों में करीब 20 से अधिक लोग अपनी जान गवा चुके है।
हादसाें के बाद भी आरटीओ नीद से जाग नहीं रहा है। ना ही अव्यवस्थि बसों पर कार्रवाई कर रहा है। इन हादसों में कही ना कही आरटीओ की लापरवाही की अहम भूमिका मानी जा सकती है।
हादसे की सूचना मिलते ही एसपी, एसडीएम, एएसपी मौके पर पहुंचे थे। वहीं मामले की पूरी जाकनरी ली। ग्राीमणों ने रोष जताते हुए ओवर लोडिंग और बगैर फिटनस के तेज गति से चल रहे वाहनों की जांच की मांग की। साथ ही रोड गड्ढों मरम्मत के लिए संबंधित विभाग से कार्य करने की बात कही।
24 वर्षीय रीना विकास मंडलोई निवासी गोलवाड़ी30 वर्षी शीतल नवनीत निवासी खरगोन किला कंपाऊंड40 वर्षीय कलाबाई मानकलाल निवासी दमोह तह. सलाईचा जिला दमोह58 वर्षीय भागचंद पुत्र लाराम पाल निवासी सलाईया तेन्दुरपेड़ा जिला दमोह 60 वर्षीय मानकलाल तुलाराम पाल 40 वर्षीय एसपी हेमीपुरा निवासी दमोह 55 वर्षीय गुलानरानी भागचन्दपाल निवासी सलाईया दमोह 60 वर्षीय लोकाबाई पति हिम्यु निवासी समनापुर तेनुरखेड़ा जिला दमोह
50 वर्षीय वंदना मनोज सदावर्ते निवासी महाजनापेठ बुरहानपुर 62 वर्षीय सुनिल पुत्र प्रभुदास गुजराती निवासी चोपड़ा महाराष्ट्र60 वर्षीय भग्मीबाई पति मगन निवासी समनापुर दरोलीगांव जिला दमोह60 वर्षीय राधाबाई पति अईवाल सीसीघाट जिला दमोह50 वर्षीय दौरीबाई पति खेतसिंह पाल निवासी समनापुर जिला दमोद62 वर्षीय रुपरानी पति सुन्नुपाल निवासी परासर जिला दमोह
60 वर्षीय मावाबाई पति युवराज सदावत निवासी बुरहानपुर90 वर्षीय जैबाई पति इसरत पाल विललाकया जिला दमोह 40 वर्षीय उमाबाई पति सुभाष विश्वकर्मा निवासी धूलकोट काबरी, 27 वर्षीय जमाबाई पति विक्की विश्वकर्मा निवासी धूलकोट 25 वर्षीय योगेश पिता केलाश बरफा निवासी जामली खरगोन 62 वर्षीय हरिपाल बिरा निवासी निसमनापुर जिला दमोह60 वर्षीय भारत गेदिया कुसुमरी सेधवां19 वर्षीय गौतम पुत्र देवेन्द्र लोहारा