
विवेक पाराशर, खरगोन। मोनालिसा से फरमान खान की शादी के बाद पूरा परिवार सकते में है। मोनालिसा के बड़े पापा विजय सिंह भोसले ने एक खुलासा कर मामले में नया मोड़ दे दिया है। यदि मोनालिसा का यह जन्म संबंधी तथ्य सही निकला तो निश्चित तौर पर कई लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। मोनालिसा की शादी के बाद उसके बालिग होने को लेकर सवाल उठाए जाने लगे हैं।
उसे अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में लॉन्च करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्र भी इसी बात को लेकर महेश्वर पहुंच चुके हैं। उनका कहना है कि 2025 में कुंभ के दौरान 16 साल की मोनालिसा एक साल में 18 की कैसे हो गई। उन्होंने उसका मेडिकल एग्जामिनेशन कराए जाने की भी मांग की है।
फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में लॉन्च करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्र महेश्वर पहुंचे। उनका कहना है कि 2025 में कुंभ के दौरान 16 साल की मोनालिसा एक साल में 18 की कैसे हो गई। उन्होंने उसका मेडिकल एग्जामिनेशन कराए जाने की भी मांग की है। pic.twitter.com/CKwS5DdflU
— NaiDunia (@Nai_Dunia) March 15, 2026
मोनालिसा के बड़े पापा (पिता के बड़े भाई) विजय सिंह भोसले ने चर्चा में बताया कि केरल जाने के पूर्व मोनालिसा उज्जैन से इंदौर के पासपोर्ट दफ्तर में गई थी। वह आधार कार्ड में कोई त्रुटि या गड़बड़ी के मद्देनजर उसे महेश्वर के थाने से वेरिफिकेशन करवाने का कहा गया था। वह इसी सिलसिले में इंदौर से सीधे महेश्वर के थाने पहुंची थी और अगले दिन की टिकट होने के चलते समय की कमी की वजह से घर नहीं आई और सीधे वापस इंदौर चली गई। उसने महेश्वर थाने द्वारा पूछे जाने पर कहा कि उसे पढ़ाई-लिखाई करना है और रील बनाने अगले दिन 9 बजे केरल जाना है।
विजय भोसले ने कहा कि उसे पासपोर्ट बनाने अथवा किसी वजह से 18 वर्ष का बताने की आवश्यकता थी, इसलिए उसकी उम्र बढ़ानी पड़ी और डॉक्यूमेंट में ऐसा लिखाया गया। उन्होंने कहा कि मोनालिसा की संभवतः पैदाइश 2009 की है। उन्होंने कहा कि न पासपोर्ट बनाना पड़ता न ही उसकी उम्र 18 की बताई जाती, और न ही उसकी शादी होती। उन्होंने कहा कि कुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को किसी बड़े दुष्चक्र में फंसाया गया है।
यदि विजय भोसले की यह बातें सही हैं तो सनोज मिश्रा का शक यकीन में बदल सकता है। अब सवाल यह उठ रहा है कि मोनालिसा को क्या यह दस्तावेज शादी के सर्टिफिकेट के लिए बालिग बताने की वजह से तैयार करने पड़े? और यदि यह बात सही निकलती है तो इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सामने आता है, यह देखने वाली बात होगी।