करही। महावीर जयंती पर सुबह जैन मंदिर में पक्षाल पूजन हुआ। स्थानक भवन में विराजित प्रवर्तक जिनेंद्रमुनिजी महाराज व संयतमुनिजी महाराज ने धर्मसभा में कहा कि सिर्फ जिनवाणी को सुनने से ही आत्मा का कल्याण नही होगा। उसे आत्मसात करना होगा। जीवन मे उतारना होगा तभी आत्मा का कल्याण हो सकता है। हम भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चलकर ही मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं। हमने भगवान को नहीं देखा लेकिन हमारे पुण्य उदय से हमें आचार्य उमेशमुनिजी महाराज जैसे साधना में उत्कृष्ट संतों का सान्निाध्य मिला। धर्मेंद्रमुनिजी महाराज का चातुर्मास बदनावर व महासती मुक्तिप्रभाजी महाराज का चातुर्मास सारंगपुर करने की घोषणा की। प्रवचन के बाद भगवान महावीर स्वामी व 14 स्वप्नों की शोभायात्रा निकाली गई। पूजा की बोली ज्योति विकास छाजेड़, आरती की राकेश बाफना बागोद व सुशील डोसी पाडल्या ने ली। जैन नवयुवक मंडल ने स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया। दिलीप बागमार ने भगवान की स्नात्र पूजन का आयोजन किया। शाम को स्थानक में प्रतिक्रमण के पश्चात आरती व भजन संध्या हुई।
शोभायात्रा निकाली
बड़वाह। श्वेतांबर और दिगंबर जैन समाज ने मंदिरों में भगवान की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा निकाली। व्यास बंधुओं के मधुर भक्ति गीतों और महावीर बैंड की धुन पर पूरी शोभायात्रा में लोग थिरकते रहे। श्वेतांबर जैन समाज की शोभायात्रा स्टेशन रोड स्थित भगवान विमलनाथ मंदिर और दिगंबर जैन समाज की शोभायात्रा सराफा स्थित जैन मंदिर से प्रारंभ हुई। दोनों समाजों के भक्तों का मिलन एमजी रोड पर हुआ। शोभायात्राएं जय स्तंभ चौराहे से पुनः जैन मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। भगवान विमलनाथ जैन मंदिर के 100 वर्ष पूरे होने पर 2025 में जैन अतिशय तीर्थ बनने के कार्यक्रमों के लिए कार्यालय का शुभारंभ संघ अध्यक्ष प्रेमचंद पगारिया ने किया। रथ पर बैठने का सौभाग्य अनिल बाफना परिवार को मिला। पंकज डाकोलिया, जितेंद्र सुराणा, ईश्वरचंद दस्सानी, विमलचंद छाजेड़, सुगनचंद रोकड़िया, विमल बरडिया, निर्मल बम, राजेंद्र रोकड़िया, शेखर भंडारी, संजय मूथा, नवरत्न जैन आदि उपस्थित थे।
महाआरती की
कसरावद। जैन समाज के अमित कवाड़ ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर मंगल आरती और भगवान के 14 स्वप्नों की बोली लगाई गई। लाभार्थियों ने बोली का लाभ लिया। इसके पश्चात महाआरती की गई। आयोजन में महिला मंडल सहित समाजजन उपस्थित थे।
प्रभात फेरी निकाली
बेड़िया। जैन समाजजनों ने सुबह सफेद वस्त्र धारण कर प्रभात फेरी निकाली। समाज के अजय शाह व पंकज जटाले ने बताया कि विभिन्ना मार्गों से होती हुई प्रभात फेरी झंडा चौक स्थित जैन मंदिर पहुंची। वीर प्रभु के जयकारों के बीच पूर्व अध्यक्ष जिनेंद्र कुमार जैन द्वारा झंडारोहण किया। नित्य नियम के अभिषेक के पश्चात सुबह संगीतकार अंशुल जैन व पार्टी के सान्निाध्य में मंडल विधान हुआ। दोपहर में श्रीजी को रथ में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। माता त्रिशला व बालक वर्धमान के पुण्यार्जक को प्रभु भक्ति के साथ चल समारोह के रूप में मंदिर लाया गया। रात्रि में पलना झुलाना कार्यक्रम में धर्मेंद्र घाटे, अतुल जैन, दीपक जटाले, राजकुमार जटाले, रीना शाह, अलका धनोते, दीपाली जैन, शिवांगी जटाले, सरिता घाटे आदि उपस्थित थे।