खरगोन: बड़वाह में मंगलवार को एक घर में रखी बिस्तर पेटी में कपड़ों के बीच आठ फीट का अजगर मिला। चारण मोहल्ला के दीपक वर्मा और उसके परिवारजन अजगर देखकर डर गए। उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने अजगर पकड़ा और जंगल में छोड़ा।
दीपक ने बताया कि बिस्तर पेटी खोलकर कपड़े निकालने लगा। पेटी खोली तो कपड़ों के बीच अचानक एक अजगर दिखाई दिया। जिससे परिवार सहित मोहल्ले मे हड़कंप मच गया। इसके बाद सोसायटी फार एनिमल एंड वेलफेयर के सदस्यों को बुलाया। उन्होंने आठ फीट लंबे मादा अजगर (इंडियन रॉक पाइथन) का रेस्क्यू किया।
संस्था प्रमुख टोनी शर्मा ने बताया कि करियामाल में दीपक वर्मा ने फोन से सूचना दी कि उनके घर में अजगर है। घर पहुंचने पर देखा की घर में बिस्तर पेटी में अजगर बैठा हुआ है। इस दृश्य को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वे लोग इस अजगर का रेस्क्यू देखने के लिए काफी देर तक घर में मौजूद थे।
बिस्तर पर आराम करता मिला 8 फीट का अजगर, रेस्क्यू टीम को भी छकाया#MadhyaPradesh #Khargone #Python #ViralVideo pic.twitter.com/VuzdOX0BIh
— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 21, 2024
संस्था सदस्यों अजय कौशल, अथर्व शर्मा ने बिस्तर की पेटी में से अजगर का रेस्क्यू किया। एनिमल वेलफेयर के सदस्यों ने सुरक्षित रेस्क्यू करके वन विभाग को रेस्क्यू की सूचना दी। इसके बाद वन क्षेत्र में अजगर को रिलीज किया गया।नटोनी ने बताया कि करियामाल में घर के आसपास जंगल है। अजगर जंगल से घर में आ गया होगा। वहीं बिस्तर पेटी खुली होने पर जाकर बैठ गया हो।
पहले भी घर के आसपास सांप और अजगर निकलने की घटनाएं क्षेत्र में हो चुकी ही। अजगर का रेस्क्यू कर वन विभाग के रघुसिंह चौहान की उपस्थिति में उसे वन क्षेत्र मे छोड़ा गया है। एक माह पहले खरगोन में एक खेत में अजगर मिला था। उसका वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा महेश्वर में सरकारी कार्यालय में कोबरा सर्प मिला था। उसका भी रेस्क्यू किया गया।