• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

आठ किमी का सफर तय करने से बचने के लिए सिर पर बस्ता रख जोखिम में डाल रहे जान, करही में कुंदा नदी लांघने को मजबूर छात्र

ग्राम करही में कुंदा नदी पर पुल न होने से विकट स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण और स्कूली बच्चे रोज अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को विवश हैं। बच्चे...और पढ़ें

By Manoj BhatoreEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 09:11:52 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 09:14:09 PM (IST)
आठ किमी का सफर तय करने से बचने के लिए सिर पर बस्ता रख जोखिम में डाल रहे जान, करही में कुंदा नदी लांघने को मजबूर छात्र

HighLights

  1. बारिश के चार महीनों में हालात अत्यधिक खराब हो जाते हैं
  2. किसी मरीज को समय पर चिकित्सालय ले जाना बड़ी चुनौती
  3. कुंदा नदी पर पुल न होने से तैरकर नदी पार करने को मजबूर

नईदुनिया न्यूज, भगवानपुरा। तहसील मुख्यालय से महज एक किलोमीटर दूर स्थित ग्राम करही में कुंदा नदी पर पुल न होने से विकट स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण और स्कूली बच्चे रोज अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को विवश हैं। बच्चे सिर पर बस्ता रखकर उफनती नदी के बीच से गुजरते हैं।

मुख्यालय के विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणों को भी दैनिक राशन, घरेलू सामग्री व कृषि उपज ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के चार महीनों में हालात अत्यधिक खराब हो जाते हैं

ग्रामीण महादेव बड़ोले, प्रकाश बड़ोले, प्रदीप बड़ोले, श्रीराम बड़ोले, नारायण बड़ोले आदि ने बताया कि बारिश के चार महीनों में हालात अत्यधिक खराब हो जाते हैं। उफान आते ही कट जाता है संपर्क नदी में उफान आते ही गांव का सीधा संपर्क टूट जाता है।


ऐसी स्थिति में ग्रामीणों व विद्यार्थियों को आठ से नौ किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर तहसील मुख्यालय पहुंचना पड़ता है।

समय पर चिकित्सालय ले जाना चुनौती बन जाता है

सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों व रोगियों को होती है। इन्हें समय पर चिकित्सालय ले जाना चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों की मांग है कि करही में शीघ्र पुल का निर्माण कराया जाए ताकि आसपास की तीन-चार फालियों के ग्रामीण सीधे मुख्यालय से जुड़ सकें।

कुंदा नदी पर पुल न होने से तैरकर नदी पार करने को मजबूर

यहां तैरकर नदी पार करने की मजबूरी जनपद क्षेत्र के केवल करही में ही नहीं, बल्कि कई अन्य स्थानों पर भी पुल-पुलिया के अभाव में आवागमन प्रभावित है। पीपलझोपा के राजमली, धरमपुरी के डोंगल्यापानी और वढ़िया-गोपालपुरा के बीच कुंदा नदी पर पुल न होने से ग्रामीण तैरकर नदी पार करने को मजबूर हैं।

क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से इन प्रमुख मार्गों पर शीघ्र पुल निर्माण की मांग की है। विभाग को पत्र लिखेंगे पंचायत स्तर से पुल निर्माण के प्रयास करेंगे। यह संभव नहीं हुआ तो संबंधित विभाग को पत्र लिखा जाएगा।

- कंचन डोंगरे, सीईओ जनपद पंचायत भगवानपुरा