खरगोन में एसएफ के जवान ने ऑन ड्यूटी खुद को मारी गोली, सिर के आरपार
आरक्षक मूल रूप से भिंड का निवासी होकर वर्तमान में परिवार अंबिका पूरी इंदौर में निवास कर रहा है। वह फर्स्ट बटालियन की सी कंपनी में तैनात था। सूचना परिजनों को भेजी गई है। अधिकारियों के मुताबिक वह 7 अप्रैल को ही यहां पदस्थ हुआ था।
Publish Date: Fri, 18 Apr 2025 08:49:49 PM (IST)
Updated Date: Fri, 18 Apr 2025 11:28:53 PM (IST)
खरगोन में जवान ने की आत्महत्या।HighLights
- एसएफ के जवान की गोली से मौत, जांच जारी।
- सात फीट ऊंची चद्दर के पार हो गई यह गोली।
- घटना स्थल से एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए।
नईदुनिया प्रतिनिधि, गोगावां। गोगावां में शीतला माता मंदिर की सुरक्षा में तैनात एसएफ (स्पेशल फोर्स) के जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने अपनी सर्विस राइफल की ट्रिगर गर्दन पर रख गोली चला दी। गोली सिर के पार होकर सात फीट ऊपर चद्दर के भी पार हो गई। इससे मौके पर ही जवान की मौत हो गई।मौके पर एसपी धर्मराज मीना सहित एएसपी नरेंद्र सिंह रावत, फिंगर प्रिंटर सुनील मकवाना तुरंत घटना स्थल पहुंचे। घटना स्थल से एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
![naidunia_image]()
एसपी धर्मराज मीना ने पहुंचकर जानकारी जुटाई।
- फिलहाल आरक्षक के शव को गोगावां सरकारी अस्पताल पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है। बताया जा रहा है कि आरक्षक मूल रूप से भिंड का निवासी होकर वर्तमान में परिवार अंबिका पूरी इंदौर में निवास कर रहा है। वह फर्स्ट बटालियन की सी कंपनी में तैनात था।
सूचना परिजनों को भेजी गई है। अधिकारियों के मुताबिक वह 7 अप्रैल को ही यहां पदस्थ हुआ था। एसपी धर्मराज मीना ने बताया की पुलिस विवेचना के बाद ही आत्महत्या के कारण का खुलासा होगा।
मृतक जवान के मोबाइल की जाच की जायेगी। जवान ने किन कारणो से मौत की। फिलहाल सीलिंग कर घटनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है। छुट्टी होने के पंद्रह मिनट पहले गोली चली
- मामले को लेकर बताया जा रहा है कि मंदिर के सामने बनी टीनशे़ड की चौकी में घटना शाम 4.45 बजे हुई।
- 5 बजे जवान महिपाल जाट ड्यूटी पर आने वाला था।
- बताया जा रहा है कि महिपाल ड्यूटी के लिए पहुंच रहा था कि उसे गोली का आवाज आई।
- वह तत्काल मौके पर पहुंचा। यहां एक लड़के को बुलाया और इसके बाद पुलिस को जानकारी दी।