• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

खरगोन में उत्तर प्रदेश का तस्कर गिरफ्तार, अवैध रूप से बनी 10 देशी पिस्टल जब्त

जिले के गोगावां पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया है।

By Vivek ParasharEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 01:21:31 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 01:21:31 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
खरगोन में उत्तर प्रदेश का तस्कर गिरफ्तार, अवैध रूप से बनी 10 देशी पिस्टल जब्त
गोगावां पुलिस की गिरफ्त में अलीगढ़ निवासी आरोपित। सौ. पुलिस विभाग

HighLights

  1. गोगावां पुलिस की कार्रवाई में पकड़ाई हस्त निर्मित पिस्टल
  2. सिगनूर अवैध हथियार निर्माण व तस्करी के लिए पूरे देश में कुख्यात है
  3. यहां के हथियार कई प्रदेशों में पकड़े जा चुके हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन : जिले के गोगावां पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से दस हस्त निर्मित देशी पिस्टलें बरामद की गई हैं। प्रारंभिक पुछताछ में आरोपित ने उक्त हथियार ग्राम सिगनूर से खरीदना बताया है।

यहां के हथियार कई प्रदेशों में पकड़े जा चुके हैं

उल्लेखनीय है कि गोगावां थाने का सिगनूर अवैध हथियार निर्माण व तस्करी के लिए पूरे देश में कुख्यात है। यहां के हथियार कई प्रदेशों में पकड़े जा चुके हैं, बावजूद इसके इस काले कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है।


जानकारी अनुसार गोगावां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घुघरियाखेड़ी बस स्टॉप के पास एक संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर खड़ा है और उसके पास अवैध पिस्तौलें होने की आशंका है। सूचना मिलते ही गोगावां थाना प्रभारी प्रमोद कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपित ने पूछताछ में अपना नाम हरेंद्र कुमार (33) पिता पुरणचंद्र पांडे निवासी ग्राम बसोली, जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से दस हस्तनिर्मित देशी पिस्टलें मिलीं। वैध लाइसेंस या दस्तावेज के संबंध में पूछने पर आरोपित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

रिमांड पर लेकर करेंगे पूछताछ

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से दस अवैध देशी पिस्टल जब्त करआर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी हरेंद्र ने सिगनूर के किसी व्यक्ति से अवैध फायर आर्म्स खरीदने की बात कही है, जिसे भी इस प्रकरण में आरोपित बनाया जाएगा। पुलिस आरोपित का रिमांड हासिल कर अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करेगी।

यह भी पढ़ें- खरगोन में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, इंदौर में खपाने वाला था हथियार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।