• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

8 लाख की कार से 140 किमी दूर आकर चुराए सिर्फ 3 गैस सिलिंडर, इंदौर के दो आरोपी गिरफ्तार

गत महीनों से चल रही गैस टंकी किल्लत को देखते हुए बदमाशों ने भी अपना तरीका बदला है। ऐसे ही एक मामले में मेनगांव पुलिस ने गैस टंकी चोरी के इंदौर निवासी दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

By Vivek ParasharEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 16 May 2026 07:21:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 May 2026 07:21:25 PM (IST)
8 लाख की कार से 140 किमी दूर आकर चुराए सिर्फ 3 गैस सिलिंडर, इंदौर के दो आरोपी गिरफ्तार
कार से इंदौर से आकर चुराई थी गैस सिलिंडर, दो गिरफ्तार।

HighLights

  1. 8 लाख की कार से 140 किमी आकर चुराए तीन सिलिंडर
  2. कार से इंदौर से आकर चुराई थी गैस टंकी, दो गिरफ्तार
  3. शहर कोतवाली क्षेत्र की घटनाएं, एक आरोपित नाबालिग

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। गत महीनों से चल रही गैस सिलिंडर की किल्लत को देखते हुए बदमाशों ने भी अपना तरीका बदला है। ऐसे ही एक मामले में मेनगांव पुलिस ने गैस सिलिंडर चोरी के इंदौर निवासी दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपित इंदौर से कार से यहां आकर गैस सिलिंडर चुराने का काम करते थे। आरोपितों ने मेनगांव थाना क्षेत्र से एक और शहर कोतवाली क्षेत्र से दो सिलिंडर चुराई थीं। गिरफ्तार आरोपितों में एक नाबालिग है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त की है।

8 लाख की कार से की 5 हजार की चोरी

इस मामले में सबसे रोचक यह है कि आरोपित 8 लाख की कार से इंदौर से 140 किमी की दूरी तय कर गैस सिलिंडर चुराने खरगोन आए थे। अभी आरोपितों से महज 5 हजार कीमती एक गैस सिलिंडर सहित 8 लाख रुपए की कार जब्त की गई है। मेनगांव थाना प्रभारी एमआर रोमड़े ने बताया कि थाना क्षेत्र के सुखपुरी से आरोपितों ने गत सात मई को एक घर में घुसकर एक गैस टंकी चुराई थी।


यह भी पढ़ें- MP में 10 हजार पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती, प्रस्ताव हुआ तैयार, लेकिन परीक्षा कौन कराएगा यह अभी तय नहीं

सीसीटीवी फुटेज से दबोचे गए आरोपी

मामले में सीसीटीवी फुटेज व संदिग्धों को चिह्नित कर विवेचना शुरू की थी। इसमें सामने आया कि आरोपित यश पिता राजेश कमले निवासी लोकनायक नगर छतरीपुरा इंदौर व एक विधि विरुद्ध बालक ने टंकी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त चोरी को कारित करना स्वीकार किया।

आरोपितों की निशानदेही पर गैस सिलिंडर के साथ घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई है। उधर, कोतवाली प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि उक्त घटना दिनांक को ही कोतवाली क्षेत्र से भी आरोपितों ने दो गैस सिलिंडर चुराए हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।