• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

कौन हैं मोनालिसा का पति फरमान खान? जिससे परिवार के खिलाफ जाकर मंदिर में रचाई शादी

Monalisa Marriage: परिवार के कड़े विरोध के बीच मोनालिसा ने अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने के अधिकार का हवाला देते हुए पुलिस से मदद मांगी थी।

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Thu, 12 Mar 2026 09:15:49 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Mar 2026 09:15:49 PM (IST)
कौन हैं मोनालिसा का पति फरमान खान? जिससे परिवार के खिलाफ जाकर मंदिर में रचाई शादी
कौन हैं मोनालिसा का पति फरमान खान।

HighLights

  1. 'वायरल गर्ल' मोनालिसा ने फरमान खान से की शादी।
  2. केरल पुलिस की सुरक्षा में मंदिर में लिए सात फेरे।
  3. फेसबुक पर शुरू हुई थी मोनालिसा की प्रेम कहानी।

डिजिटल डेस्क। प्रयागराज महाकुंभ 2025 से 'इंटरनेट सेंसेशन' बनीं मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान खान के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित श्री नैनार देवा मंदिर में शादी कर ली है।

परिवार के कड़े विरोध के बीच, इस जोड़े ने पुलिस सुरक्षा के साये में सात फेरे लिए। 18 वर्षीय मोनालिसा ने अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने के अधिकार का हवाला देते हुए पुलिस से मदद मांगी थी।

कौन हैं मोनालिसा का पति फरमान खान?

naidunia_image

फरमान खान महाराष्ट्र के एक उभरते हुए अभिनेता और मॉडल हैं। वे पिछले कुछ समय से रीजनल सिनेमा और विभिन्न मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में सक्रिय रहे हैं। कला क्षेत्र से जुड़े होने के कारण ही उनकी पहचान फिल्म जगत के गलियारों में बनी। वर्तमान में वे मोनालिसा के साथ एक फिल्म प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं, जहाँ से उनकी नजदीकियां और बढ़ीं।

फेसबुक पर शुरू हुई थी प्रेम कहानी

naidunia_image

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र के रहने वाले अभिनेता और मॉडल फरमान खान और मोनालिसा की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

हालांकि, मोनालिसा के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे और उन पर किसी दूर के रिश्तेदार से शादी करने का दबाव बना रहे थे। इसी विरोध के चलते दोनों ने केरल जाकर शादी करने का फैसला किया।

महाकुंभ से फिल्मी पर्दे तक का सफर

naidunia_image

मोनालिसा भोसले तब चर्चा में आई थीं जब महाकुंभ के दौरान रुद्राक्ष की माला बेचते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। उनकी सादगी ने देशभर का दिल जीत लिया और उन्हें 'मोनालिसा' नाम मिला।

वर्तमान में वह अपनी पहली मलयालम फिल्म 'नागम्मा' की शूटिंग कर रही थीं। एक साधारण माला बेचने वाली लड़की से अभिनेत्री बनने तक का उनका सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है।

सेट से घर ले जाने की कोशिश, फिर पहुंचे थाना

naidunia_image

विवाद तब गहराया जब मोनालिसा के पिता उन्हें फिल्म 'नागम्मा' के सेट से जबरन वापस घर ले जाने की कोशिश करने लगे। सुरक्षा के लिए मोनालिसा और फरमान तिरुवनंतपुरम के थम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे। मोनालिसा ने पुलिस को बताया कि उनके पिता उनकी इच्छा के विरुद्ध शादी कराना चाहते हैं।


पुलिस ने जांच में पाया कि मोनालिसा बालिग (18 वर्ष) हैं, जिसके बाद उन्हें अपनी पसंद से शादी करने की अनुमति दी गई और उनके पिता को वापस भेज दिया गया।

स्थानीय हस्तियों की मौजूदगी में हुई शादी

naidunia_image

पुलिस और फिल्म क्रू के समर्थन के बाद, दोनों ने अरुमनूर के श्री नैनार देवा मंदिर में विवाह रचाया। बताया जा रहा है कि इस सादे समारोह में कुछ स्थानीय नेता और राजनीतिक हस्तियां भी आशीर्वाद देने पहुँचीं। इस अंतर-धार्मिक विवाह ने अब देशभर में व्यक्तिगत पसंद और युवाओं के अधिकारों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।