
मंडला। बम्हनी बंजर के टिकरी टोला में फैले डेंगू पर रोकथाम के प्रयास में स्वास्थ्य अमला लगातार प्रयास कर रहा है। अस्पताल के वार्ड क्रमांक 13 में आईसीएमआर की रिपोर्ट में 9 डेंगू पॉजीटिव बताए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अब तक कुल 11 डेंगू पीड़ित हैं। शेष बुखार के मरीज हैं जिन्हें भर्ती कर ईलाज दिया गया। जो मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं उन्हें जिला चिकित्सालय व बम्हनी बंजर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डिस्चार्ज कर दिया गया। स्थिति पहले से कंट्रोल में बताई जा रही है।
टिकरी टोला वार्ड क्रमांक 13 के उपस्वास्थ्य केंद्र में 14 मरीज उपचार के लिए आए। जिन्हें उपचार कर दवा दी गई। वहीं दो मरीज जो बुखार के थे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर में भर्ती कराया गया। मंगलवार को सुबह स्वास्थ्य संचालक महामारी नियंत्रण भोपाल के एल साहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर पहुंचे। जहां उन्होंने अमले की बैठक ली और दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ डॉ. जे सी पालीवाल राज्य मलेरिया सलाहकार भी साथ रहे। जिला अस्पताल में इस समय 20 भर्ती मरीजों को उपचार दिया जा जा रहा है। शेष मरीज को ईलाज उपरांत छुटटी दे दी गई है। आईसीएमआर की टीम रविवार को 46 सेंपल टिकरी टोला से ले गई थी। रिपोर्ट में 9 मरीज को डेंगू पाजीटिव बताया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के सी मेशराम ने बताया कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं की ड्यूटी लगाकर सुपरवाइजरी स्टाफ के सुपरवीजन में 323 घरों में लार्वा सर्वे कराया गया। लार्वा इन्डेक्स शून्य पाया गया। ग्राम में प्रचार प्रसार व नारे लेखन का कार्य कराया गया है। मौसम को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से जिले के नगरीय क्षेत्रों में भी स्थानीय निकायों द्वारा फागिंग मशीन के माध्यम से कीटनाशक एवं मच्छर नाशक दवाओं का लगातार छिड़काव प्रारंभ कर दिया गया है ।
इनका कहना
स्थिति में सुधार है। अस्पताल में भर्ती मरीज स्वस्थ्य हो रहे हैं। शीघ्र ही नियंत्रण कर लिया जाएगा।
केसी मेशराम
सीएमएचओ