• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Dr. Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का मंडला आगमन

CM Dr. Mohan Yadav : मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में मंडला लोकसभा भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते आज भरेंगे नामांकन।

By Shahank ChoubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 12:47:09 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 Mar 2024 12:47:09 PM (IST)
CM Dr. Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का मंडला आगमन

HighLights

  1. मुख्यमंत्री रपटा घाट में नर्मदा पूजन करेंगे।
  2. रानी दुर्गावती की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
  3. समर्थन में आयोजित नामांकन रैली में शामिल होंगे।

CM Dr. Mohan Yadav : नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला। प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का जबलपुर से सड़क मार्ग द्वारा मंडला आगमन होगा। मुख्यमंत्री रपटा घाट में नर्मदा पूजन करेंगे। तत्पश्चात रानी दुर्गावती की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभा स्थल पहुंचेंगे। निषाद राज भवन स्टेडियम के पास स्थित मैदान में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे,साथ ही फग्गनसिंह कुलस्ते के समर्थन में आयोजित नामांकन रैली में शामिल होंगे।

कुलस्ते अपना चुनाव नामांकन दाखिल करेंगे

मंडला लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी कुलस्ते मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केबिनेट मंत्री संपतिया उइके, राष्ट्रीय मंत्री विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, गोटेगांव विधायक महेन्द्र नागेश भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, अवधराज बिलैया, आलोक दुबे,अभिलाष मिश्रा, लोकसभा प्रभारी विनोद मिश्रा,संयोजक प्रफुल्ल मिश्रा,जिला पंचायत अध्यक्ष मंडला संजय कुशराम, जिला पंचायत अध्यक्ष डिंडोरी रूद्रेश परस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति ज्योतिकोकडिया, जिला पंचायत अध्यक्ष सिवनी मालती डेहरिया, पूर्व विधायक श्री देवसिंह सैयाम, डॉ शिवराज शाह, पंडित सिंह धुर्वे, रामप्यारे कुलस्ते, झल्लू लाल तेकाम, डॉ सीएस भवेदी, डीसी उरैती, राकेश पाल, सहित संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समर्थक, भाजपा कार्यकर्ताओ पदाधिकारियो की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दोपहर 3 बजे अपना चुनाव नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि जनसभा उपरांत नामांकन रैली सभा स्थल से आरंभ होकर रेडक्रास के सामने से सिटी कोतवाली बैगा बेगी चौक होते हुए कलेक्टेड कार्यालय पहुंचेगी।


मुख्यमंत्री यादव, प्रदेशाध्यक्ष शर्मा भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा नामांकन रैली के पश्चात 3.30 बजे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं लोकसभा एवं विधानसभा की प्रबंध समितियों से भेंट करेंगे। तत्पश्चात शक्तिवंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा बालाघाट प्रबंध समिति की आयोजित बैठक होटल विट्ठल इन जबलपुर रोड मंडला में शामिल होकर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। मंडला नगर में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत बकोरी मंडल, नारायणगंज मंडल एवं बीजाडांडी मंडल में आयोजित लाभार्थी संपर्क अभियान में शामिल होते हुए जबलपुर हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे।