• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: अक्षय कुमार की फिल्म 'Special 26' की तर्ज पर फर्जी CBI अफसर बन थमाया ज्वाइन लेटर, गिरफ्तार

Fake CBI Officer अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 की तरह आरोपित ने पीड़त से सीबीआई में सरकारी नौकरी लगवाने का कहकर फर्जी आईडी कार्ड एंव सीबीआई क...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 05:22:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 Mar 2024 07:01:03 PM (IST)
MP News: अक्षय कुमार की फिल्म 'Special 26' की तर्ज पर फर्जी CBI अफसर बन थमाया ज्वाइन लेटर, गिरफ्तार
फर्जी सीबीआई अफसर बन दंपत्ती के साथ धोखाधड़ी

HighLights

  1. फर्जी सीबीआई अफसर बन दंपत्ती के साथ धोखाधड़ी
  2. सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर दंपत्ती से लिए पैसे
  3. पुलिस ने आरोपित तो किया गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला। फर्जी सीबाआई का अफसर बन सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर दंपत्ती के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'स्पेशल 26' की तरह आरोपित ने पीड़त से सीबीआई में सरकारी नौकरी लगवाने का कहकर फर्जी आईडी कार्ड एंव सीबीआई का नियुक्ति पत्र बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी की। ऐसे ही फिल्म 'स्पेशल 26' में अक्षय कुमार फर्जी सीबीआई अफसर बनकर एक फर्जी टीम बनाते हैं जिसमें कई लोगों को असली सीबीआई बताकर अपनी टीम में शामिल करते हैं।

ऐसे किया फ्रॉड

पुलिस के अनुसार डोगरिया निवासी जागेन्द्र सैय्याम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि बम्हनी निवासी वीरेन्द्र कुशराम अपने आप को सीबीआई अधिकारी बताकर मुझे व पत्नी को सीबीआई में सरकारी नौकरी लगवाने का कहकर फर्जी आईडी कार्ड एंव नियुक्ति पत्र सीबीआई के नाम का बनाकर अलग दिन को नकद एंव आनलाईन के माध्यम से कुल 1,68,000 रूपये लेकर धोखाधड़ी की है।


बम्हनी पुलिस टीम द्वारा आरोपित की तलास उसके निवासी स्थान पर की गई। आरोपी अपने निवास से फरार हो गया था। बम्हनी बंजर पुलिस टीम के द्वारा कर आरोपित विरेन्द्र पिता कोहलू सिंह कुशराम उम्र 35 साल बम्हनी बंजर को ग्राम चमरवाही से गिरफ्तार किया गया।

naidunia_image

कई एजेंसियों के फर्जी कागजात मिले

फर्जी अधिकारी के पास से शपथ पत्र, आरोपित का नियुक्ति पत्र,क्राईम कंट्रोल, भारतीय प्रशासनिक सुधार एंव जन शिकायत परिषर का आई कार्ड, नेशनल क्राइम ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन कार्ड, आरोपित का राष्ट्रीय अपराध अनुसंधान खुफिया ब्यूरो कार्ड, एक सील जिसमें सुरक्षा इंवेस्टिगेशन , आरोपी की फोटो पासपोर्ट जिसमें आर्मी की वर्दी पहने हुए, नगदी 25,000/- रूपये, एक मोबाइल आरोपित के पास से बरामद किया गया है। पुलिस मामले में तथ्यों की जांच कर रही है। आरोपित द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तारी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।