मंडला (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय सिंह परिहार के नेतृत्व में मंडला से कांग्रेसियों का जत्था 18 नवंबर को कुशल संगठनकर्ता, समर्पित राजनेता, कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास भोपाल में पहुंचकर स्वागत किया एवं जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव संजय सिंह परिहार, प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, ब्लाक अध्यक्ष विनोद पटैल सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मनाया कमल नाथ का जन्मदिन
अंजनिया (नईदुनिया न्यूज)। कमल नाथ का जन्मदिन कार्यालय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंजनिया में मनाया गया। जिसमें कमलनाथ के चित्र पर तिलक लगाकर केक काटा गया और कमल नाथ के जय जयकार के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में रामभजन पटैल, जिला सचिव एवं पूर्व जनपद सदस्य बलराम झरिया, आकाश पटेल, जगदीश शाहू, योगेश पटैल, पिंटू परधान, शशांक पटैल, नानू श्रीवास, संजीत पटैल, बलराम नंदा, वसीम खान, अरबाज खान एवं अनन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं अंजनिया से भी कांग्रेस पदाधिकारी भोपाल पहुंचे और निवास स्थान पहुंचकर कमल नााि को शुभकामनाएं दी।
जिला महिला कांग्रेस इंदिरा गांधी जी की जयंती को सेवा दिवस के रूप में मनाएगी
भुआ बिछिया। नईदुनिया न्यूज
देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्रीए आर्यन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रागनी परते के नेतृत्व में आज शुक्रवार को बिछिया के ग्राम पंचायत औरई में महिला रोगों से संबंधित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बालाघाट जिले से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुरेखा पंद्रे एवं लाइफ केयर मल्टी स्पेशलिस्ट ई क्लीनिक के संचालक सुभाष छांटा स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय बात यह है इस शिविर मे ई क्लीनिक वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए क्षेत्र की नागरिकों को देश के एम्स हॉस्पिटल, पीजीआई चंडीगढ़ मैक्स हॉस्पिटल जैसे सुप्रसिद्ध अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श हासिल हो सकेगा। रागिनी परते अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्र की महिलाओं से स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कांग्रेस पार्टी के समस्त अनुवांशिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने का आग्रह किया है।