• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

मंडला के फूटाताल तालाब में मिला शव, गुरुवार रात से लापता था 20 वर्षीय युवक

मंडला के अंजनियां क्षेत्र के फूटाताल तालाब में शनिवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान नहीं हुई, पुलिस लापता युवक से जोड़कर जांच कर रही है।

By Shahank ChoubeyEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 04:41:03 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 04:41:03 PM (IST)
मंडला के फूटाताल तालाब में मिला शव, गुरुवार रात से लापता था 20 वर्षीय युवक
मंडला के फूटाताल तालाब में शव मिला। (नईदुनिया)

HighLights

  1. फूटाताल तालाब में शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिला।
  2. शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।
  3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकाला।

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला : अंजनियां चौकी क्षेत्र के फूटाताल तालाब में शनिवार को एक व्यक्ति का शव पानी में दिखाई देने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही अंजनियां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की।

लापता युवक से जोड़कर शुरू हुईं चर्चाएं

जानकारी के अनुसार सिझौरा निवासी 20 वर्षीय चंद्रकुमार मरावी उर्फ गोलू के गुरुवार रात से लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज है। बताया गया है कि लापता होने से पहले अंजनियां मोड़ के पास उसका किसी से विवाद होने की जानकारी भी सामने आई थी। शनिवार को फूटाताल तालाब में शव मिलने के बाद इसे लापता युवक से जोड़कर चर्चाएं शुरू हो गईं।


शव की आधिकारिक पहचान होना बाकी

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक शव की आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस द्वारा शव को बाहर निकालकर आवश्यक जांच और पहचान की कार्रवाई की जा रही है। पहचान और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शव लापता युवक का है या किसी अन्य व्यक्ति का। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- मंडला के चकदेही गांव के कच्चे रास्ते में फंसा काफिला, ट्रैक्टर से खींचकर निकाला सांसद का वाहन