
मंडला। बिनैका गांव में डेंगू के कहर से ग्रामीण अभी भी उबर नहीं पा रहे है। शनिवार को गांव की साधना पटेल पति डोली पटेल (45) की मौत जबलपुर के निजी अस्पताल में हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का डेंगू से पीड़ित थी।
गौरतलब हो कि बिनैका गांव में जून में बड़ी संख्या में डेंगू पीड़ित सामने आए थे। जहां स्वास्थ्य अमला इस मामले में सतर्कता बरतने की बात कहता रहा। वहीं गांव में रोग फैल न पाए लार्वा सर्वे, फीवर सर्वे कराए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में मरीज सामने आए और उनका इलाज जिला अस्पताल में किया गया। कुछ मरीजों का इलाज जबलपुर में भी चला।
जिला अस्पताल में डेंगू पीड़ित साधना पटेल (45) का भी इलाज चला था और वह स्वस्थ्य होकर घर वापस चली गई थी। जहां कुछ दिन स्वास्थ्य रहने के बाद फिर उसे बुखार आया और उसे मंडला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। जबलपुर मेडिकल अस्पताल में इलाज चला। जहां से उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसने शनिवार दोपहर बाद दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना था कि जबलपुर में भी डेंगू का ही इलाज चल रहा था।
इनका कहना
महिला जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसका इलाज चला था और वह ठीक होकर घर चली गई थी। जबलपुर में मौत किन कारणों से हुइ, दस्तावेज देखने के बाद ही बताया जा सकता है।
केसी मेशराम,सीएमएचओ, मंडला