• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mandla News: गो तस्करों के 11 अवैध घरों पर चला बुलडोजर, घरों में मृत गोवंश के मिले अवशेष

गोतस्करों के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर अवैध रूप से निर्मित 11 घरों में बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की है। घरों में मृत गौवंश के विभिन्न अवशेष फ्रीज एवं अन्य स्थल से जब्त किए गए हैं।

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 06:02:47 PM (IST)Updated Date: Sat, 15 Jun 2024 06:02:47 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Mandla News: गो तस्करों के 11 अवैध घरों पर चला बुलडोजर, घरों में मृत गोवंश के मिले अवशेष

HighLights

  1. गो तस्करों के अवैध रूप से शासकीय भूमि पर निर्मित 11 घरों में चलाए गए बुलडोजर
  2. देर रात मंडला पुलिस ने ग्राम भैसवाही के गौवंश तस्करों के घरों में दी दबिश
  3. घरों में मृत गौवंश के विभिन्न अवशेष फ्रीज एवं अन्य स्थल से जब्त किए गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला। देर रात पुलिस ने जिले के नैनपुर थाना अंतर्गत भैंसवाही गांव में दबिश दी। यहां पर घरों की तलाशी के दौरान मृत गोवंश के अवशेष फ्रिज व अन्य जगहों से पुलिस ने जब्त किए। गौवंश वध पर 11 आरोपितों के विरुद्ध 11 एफआईआर दर्ज कर लगभग 150 जीवित गौवंश को मुक्त कराया है।

naidunia_image

इन गोतस्करों के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर अवैध रूप से निर्मित 11 घरों में बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की है। घरों में मृत गौवंश के विभिन्न अवशेष फ्रीज एवं अन्य स्थल से जब्त किए गए हैं। बता दें कि इस गांव में लंबे समय से गो तस्करी व वध करने के आरोप लगते रहे है। पहले भी कार्रवाई हुई है। लेकिन इस बार गो तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई पुलिस ने की है।


एक आरोपित गिरफ्तार,10 फरार

पुलिस को थाना नैनपुर अंतर्गत ग्राम भैंसवाही में गोवंश की तस्करी एवं गोवंश को लाकर वध किए जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन पर एसडीओपी नैनपुर नेहा पच्चसिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी नैनपुर निरीक्षक बलदेव सिंह मुजालदा द्वारा थाना नैनपुर की पुलिस टीम के साथ ग्राम भैसवाही में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान ग्राम भैसवाही में 11 घर ऐसे मिले जहां पर गौवंश व उनके अवशेष प्राप्त हुए। जिन्हें जब्त करते हुए पुलिस टीम द्वारा सभी 11 आरोपितों के विरूद्ध थाना नैनपुर में पशु क्रुरता अधिनियम व गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा दबिश के दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ जारी हैं। शेष अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने हेतु टीम बनाई गई है।

पुलिस को दबिश के दौरान मिले गौवंश व गौवंश अवशेष

पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार की देर रात दी गई दबिश के दौरान 11 घरों में गौवंश के अवशेष, घरों के आसपास खेतों व तबेले में लगभग 150 की संख्या में जीवित गौवंश मिले। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा मुक्त कराया गया एवं 85 पशुओं को प्रशासन के सहयोग से सुरक्षित गोशाला पहुंचाया गया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के रिकार्ड भी खंगाले जा रहे

थाना नैनपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ पूछताछ की जा रही है। थाना नैनपुर पुलिस द्वारा एफआईआर किए गए सभी 11 अपराधियों के रिकार्ड खंगाले जा रहें है। जिनमें से दो आरोपित ऐसे भी हैं। जिनके विरूद्ध पूर्व के भी अपराध पाए गए हैं। उनके विरूद्ध पृथक से विधिवत् नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

11 घरों में चलाया जा रहा बुलडोजर

पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी गई। जिसमें राजस्व विभाग द्वारा घरों के चैक करने पर सभी 11 घर पूर्णतः अवैध रूप से अतिक्रमण होने पाया जाने से सभी 11 घरों में राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने से संबंधित कार्यवाही पृथक से की जा रहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारी सुरक्षा के बीच राजस्व विभाग द्वारा बुलडोजर से कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाये जा रहे हैं।

भारी मात्रा में पुलिस फोर्स रहा उपस्थित

ग्राम भैसवाही में दी गई दबीश एवं कार्यवाही के दौरान देर रात पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित भारी मात्रा में थाना नैनपुर जिला मुख्यालय व थाना का पुलिस बल उपस्थित रहा।

एक जवान हो गया था शहीद

बतादें कि यह गांव गोतस्करी व गोवंश वध के लिए लंबे समय से जाना जाता रहा है। पुलिस की कार्रवाई भी होती रही है। एक कार्रवाई के दौरान कुछ वर्ष पहले इन गो तस्करों ने हमला कर दिया था और नैनपुर पुलिस के एक जवान महेश यादव हमले का शिकार हो गए थे।

वे शहीद हो गए थे। इतनी बड़ी कार्रवाई पहली बार पुलिस अधीक्षक के द्वारा की गई है। जिसके बाद पुलिस की प्रशंसा भी की जा रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।