
Mandsaur News: भानपुरा। भानपुरा पुलिस थाने में पदस्थ एसआई अशोक शुक्ला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे नाहर नर्सिंग होम के सामने धनोतिया निवास पर किराए से रह रहे थे। यहीं पर उन्होंने अपने घर में फांसी लगा ली। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे उनका शव फंदे पर लटका मिला।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्ला ने आत्महत्या कल देर रात में ही की होगी। उनके स्वजन भोपाल में रहते हैं। स्वजनों के आने के बाद ही आत्महत्या के कारण का पता लग पाएगा।
एसआई शुक्ला गुरुवार रात अपनी ड्युटी पूरी कर घर गये थे ओर सुबह थाने पर नहीं आए दोपहर बाद उनके निवास पर पुलिस पहुंची, कमरे का गेट तोड़ा तो शुक्ला फांसी पर लटके हुए मिले। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी महेन्द्र तारणेकर व गरोठ, शामगढ, भानपुरा पुलिस थाने के थाना प्रभारी भी यहां पहुंचे। एसआई अशोक शुक्ला 15 दिन पहले ही गरोठ से स्थानांतरित होकर भानपुरा आए थे।
दूसरे दिन भी जारी रही संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल
मंदसौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर 15 दिसंबर से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा अनिश्चिताकालीन हड़ताल की जा रही है। हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को हड़ताली कर्मचारियों ने धशहादत के रूपध में शहीदों को याद करते हुए श्रद्धाजंलि दी एवं कोरोनाकाल में सेवा देते हुए संविदा कर्मचारियो की मृत्यु हुई उनको भी याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष डा, प्रतिज्ञा पाटीदार ने बताया कि जब तक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियो की दो सूत्रीय मांग को सरकार द्वारा पूरा नहीं किया जाता तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा नियमितिकरण सहित अन्य मांग को लेकर हड़ताल की जा रही है।