MP Crime: सरकारी योजना का लाभ लेने पहुंची थी महिला, सूने कार्यालय में कर्मचारी ने किया दुष्कर्म
जानकारी अनुसार परियोजना बैगा विकास अभिकरण कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन अंतराम कुलस्ते द्वारा एक बैगा महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। बता दे कि अवकाश के कारण कार्यालय सूना था, जिसका फायदा उठाकर लिपिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 376 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
By Paras Pandey
Edited By: Paras Pandey
Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 08:53:46 PM (IST)
Updated Date: Wed, 31 Jan 2024 09:32:23 PM (IST)
परियोजना बैगा विकास अभिकरण कार्यालय के लिपिक के विरुद्ध कोतवाली में महिला ने दर्ज कराया मामला मंडला, नई दुनिया प्रतिनिथि। परियोजना बैगा विकास अभिकरण विभाग के एक कर्मचारी पर कार्यालय में ही एक बैगा महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित महिला शासन द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ लेने बैगा विकास अभिकरण कार्यालय पहुंची थी।
जानकारी अनुसार परियोजना बैगा विकास अभिकरण कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन अंतराम कुलस्ते द्वारा एक बैगा महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। बता दे कि अवकाश के कारण कार्यालय सूना था, जिसका फायदा उठाकर लिपिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 376 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से बैगा जनजाति की एक महिला अपने रिश्तेदार के साथ मंडला स्थित परियोजना बैगा विकास अभिकरण कार्यालय आई हुई थी। महिला विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए चलाई जा रही पोषण आहार योजना का लाभ लेने आई थी।
बैगा महिला के साथ दुष्कर्म का आरोपी पहुंचा जेल
यहां परियोजना बैगा विकास कार्यालय में मौजूद लिपिक ने महिला को दस्तावेज लेकर आने कहां। जब महिला का रिश्तेदार दस्तावेज लेने जिला मुख्यालय के नजदीक अपने गृह ग्राम गया था। लिपिक पर आरोप है कि इस दौरान कार्यालय में महिला को अकेला पा कर लिपिक ने दुष्कर्म कर दिया।
बताया गया कि महिला ने घर जाकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाने में पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है।