कल आश्विन पूर्णिमा को होगा वर्षावास का समापन
मंडला (नईदुनिया प्रतिनिधि)। दी बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया शाखा के अध्यक्ष आरके मंडाले एवं उपाध्यक्ष अमरसिंह झारिया ने अवगत कराया है कि त्रिरत्नविश्वशांति बुद्ध विहार झंडा चौक देवदरा मंडला में 1 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे आश्विन पूर्णिमा को वर्षावास का समापन होगा, जिसमें वर्षावास कर रहे पूज्य भंते कोलकाता द्वारा महापरित्राण पाठ कराकर वर्षावास का समापन कर
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 29 Sep 2020 07:18:39 PM (IST)
Updated Date: Tue, 29 Sep 2020 07:18:39 PM (IST)

मंडला (नईदुनिया प्रतिनिधि)। दी बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया शाखा के अध्यक्ष आरके मंडाले एवं उपाध्यक्ष अमरसिंह झारिया ने अवगत कराया है कि त्रिरत्नविश्वशांति बुद्ध विहार झंडा चौक देवदरा मंडला में 1 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे आश्विन पूर्णिमा को वर्षावास का समापन होगा, जिसमें वर्षावास कर रहे पूज्य भंते कोलकाता द्वारा महापरित्राण पाठ कराकर वर्षावास का समापन करेंगे। परित्राण पाठ में बुद्धवंदना, धम्मवंदना, संघ वंदना, त्रिशरण, पंचशील पाठ के साथ साथ महामंगलसुत, करणीयसुत महामंगलगाथा, जय मंगल, अष्ठमंगल भगवान बुद्ध और उनका धम्म ग्रन्थ का वाचन कर कार्यक्रम का समापन होगा।
बौद्ध भिक्षु तीन माह तक एक ही स्थान पर वर्षावास उपरांत धम्म प्रचार के लिए निकल पड़ते हैं। कल्याण परियोसान कल्याण का नारा लेकर अगले वर्षावास तक यहां वहां घूमते हुए धम्म ज्योति जलाते रहते हैं। ऐसे पावन अवसर पर दी बुद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के प्रादेशिक सचिव दिलीप सोमकुंवर, अध्यक्ष आरके मडाले, उपाध्यक्ष अमरसिंह झारिया, संगठक आरके चौधरी, सहित अनेक लोगों ने परित्राण पाठ में शुभ्रवस्त्र धारण कर बुद्ध विहार में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर, कोरोना काल में शासन के निर्देशों का पालन करते हुए धम्मलाभ लेने की अपील की है।