• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बाघ और दो शावकों की मौत

कान्हा टाइगर रिजर्व में तीन बाघों की मौत हुई है, जिनमें दो शावक शामिल हैं। आपसी संघर्ष को मौत की वजह माना जा रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। पार्क प्...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 03 Oct 2025 02:27:31 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Oct 2025 02:34:19 PM (IST)
मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बाघ और दो शावकों की मौत
कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अधिकारी मौके पर जांच करते हुए।

HighLights

  1. मुक्की में दो नर बाघों के बीच संघर्ष में एक बाघ की मौत हो गई।
  2. दूसरी घटना में बाघ द्वारा दो शवकों को मारने की बात सामने आई।
  3. गश्ती दल के सामने हुआ बाघों के बीच संघर्ष, बाघिन के पास पड़े थे शावक।

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला। मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी शुरू होने के दूसरे दिन ही तीन बाघों के मरने की जानकारी मिली है। मृत बाघों में दो मादा शावक हैं। घटना के बाद पार्क प्रबंधन घटना की जांच कराने की बात कह रहा है। शुरुआती दौर में इस घटना की वजह बाघों के बीच आपसी संघर्ष को माना जा रहा है।

एक अक्टूबर से ही मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में सैलानियों की आवाजाही प्रारंभ हुई। जबकि दो अक्टूबर की शाम होते होते तीन टाइगरों (जिनमें दो शावक हैं) के मरने की जानकारी सामने आ गई। दो मौतें कान्हा रेंज की मुंडीदादर बीट में हुईं, जबकि एक की मौत मुक्की रेंज की मवाला में हुई है। मुक्की में दो नर बाघों के बीच संघर्ष का पता चला है। यह घटना हाथी गश्ती दल के सामने ही हुई।


दूसरी घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि यह कान्हा रेंज में उस वक्त हुई जब हाथी गश्ती दल भ्रमण पर था। इसी दौरान उसे दो बाघों के लड़ने की आवाज सुनाई दी। मौके पर जब गश्ती दल पहुंचा तो वहां एक नर बाघ गुर्राते हुए दिखा और उससे कुछ दूरी पर ही एक बाघिन खड़ी रही। बाघिन के पास ही दो शावकों के शव पड़े रहे।