• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

मंदसौर में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या, शादीशुदा इकबाल और पत्नी पर केस दर्ज

वायडी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम धारियाखेड़ी में 35 वर्षीय शादीशुदा इकबाल शेख ने गांव की ही 19 वर्षीय युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। लंबे समय से वह उसका शारीरिक शोषण भी कर रहा था। इसी बीच उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए।

By Alok SharmaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 08:57:59 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 08:57:59 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मंदसौर में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या, शादीशुदा इकबाल और पत्नी पर केस दर्ज
मंदसौर में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या

HighLights

  1. धारियाखेड़ी में 19 वर्षीय युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या
  2. शादीशुदा इकबाल शेख वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था
  3. इकबाल और उसकी पत्नी के खिलाफ दुष्कर्म व आत्महत्या का केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। वायडी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम धारियाखेड़ी में 35 वर्षीय शादीशुदा इकबाल शेख ने गांव की ही 19 वर्षीय युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। लंबे समय से वह उसका शारीरिक शोषण भी कर रहा था। इसी बीच उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए।

अब वह पत्नी के साथ मिलकर युवती को अश्लील वीडियो बहुप्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर मंगलवार को युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपित इकबाल शेख व उसकी पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।


अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से तंग आकर उठाया आत्मघाती कदम

वायडी नगर टीआई शिवांशु मालवीय ने बताया कि मंगलवार को ग्राम धारियाखेड़ी में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि धारियाखेड़ी का ही निवासी इकबाल शेख ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था।

उसका शारीरिक शोषण भी किया और उसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर प्रताड़ित कर रहा था। बाद में इसमें इकबाल की पत्नी भी शामिल हो गई। दोनों मिलकर बार-बार अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। लगातार मिल रही धमकियों और प्रताड़ना से तंग आकर युवती टूट गई और मंगलवार को जहर खा लिया। स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां शाम को उसकी मौत हो गई।

दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

अब पुलिस 11 नवंबर को सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंपेगी। इधर, युवती के मृत्यु पूर्व बयान और स्वजन के आरोपों के आधार पर पुलिस ने आरोपित इकबाल शेख और उसकी पत्नी के खिलाफ दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।