• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cheetah Project in MP: गांधी सागर अभयारण्य में अफ्रीका से ठंड में लाए जाएंगे चीते, इन कारणों से टला प्रोजेक्ट

Cheetah Project in MP: मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में अफ्रीका से चीते लाए जाने हैं, लेकिन अब यह प्रोजेक्ट ठंड तक के लिए टाल दिया गया है।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sun, 17 Mar 2024 12:21:00 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 Mar 2024 12:21:00 PM (IST)
Cheetah Project in MP: गांधी सागर अभयारण्य में अफ्रीका से ठंड में लाए जाएंगे चीते, इन कारणों से टला प्रोजेक्ट
ठंड तक गांधीसागर अभयारण्य में लाए जाएंगे चीते

HighLights

  1. अब अफ्रीका से चीते बारिश बाद ही आएंगे गांधीसागर
  2. गर्मी के चलते शाजापुर से काले हिरण पकड़ने में हो रही देरी

Cheetah Project in MP नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। मंदसौर जिले के गांधीसागर अभयारण्य में अफ्रीका से आने वाले चीते अब अगली ठंड तक ही आएंगे। पहले लोकसभा चुनाव के चलते यह प्रोजेक्ट टाला गया था और अब शाजापुर से काले हिरण लाने का प्रोजेक्ट बारिश के बाद तक के लिए टल सकता है।

चीतों के भोजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए शाजापुर जिले से 400 काले हिरण पकड़कर लाने थे, लेकिन पहले हेलीकॉप्टर के टेंडर में तकनीकी गड़बड़ी से अनुबंध नहीं हो पाया और अब गर्मी शुरू होने से अफ्रीका की टीम ने हिरण पकड़ने से इनकार कर दिया है।


अफ्रीकी टीम के अनुसार गर्मी में शिफ्टिंग के दौरान परेशानी हो सकती है। अब ठंड में हिरण पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। गांधीसागर में निरीक्षण के लिए भी अब तक टीम नहीं पहुंची। अब लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई है, जिससे चीतों को लाने का अभियान नवंबर-दिसंबर तक टल सकता है। हालांकि अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

स्थानीय वन विभाग की तैयारियां पूरी

गांधीसागर अभयारण्य के रामपुरा पठार क्षेत्र में चीतों को बसाने के लिए स्थानीय वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। चीतों को बसाने के लिए गांधीसागर में बाड़ा भी लगभग तैयार हो चुका है। 8 हजार 900 हेक्टेयर में बाड़ा बना दिया है। जंगल व बाड़ा क्षेत्र में चीतों के शिकार के लिए वन विभाग शाजापुर से 750 एवं वन विहार से 200 चीतल लाने के प्रयास में जुट गए है।

350 चीतल छोड़े जा चुके

गांधीसागर में अब तक नरसिंहगढ़ सेंचुरी से लाए गए 350 से अधिक चीतल छोड़े जा चुके हैं। चीते के शिकार के लिए हिरण शाजापुर से लाना है। शाजापुर जिले में किसान काले व सामान्य हिरण से परेशान है। ऐसे में केंद्र सरकार ने अफ्रीका वाइल्ड लाइफ एंड कंजरवेड साल्यूशन कंपनी को शाजापुर हिरण पकड़ने का काम दिया यह कंपनी वन्य जीवों को पकड़ने का कार्य करती है।