• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

मंदसौर में 26 साल के युवक को दिनदहाड़े किया किडनैप, मोबाइल से आया 50 लाख फिरौती का कॉल

MP News: लोक निर्माण विभाग गरोठ में कार्यरत इंजीनियर कमल जैन के पुत्र हर्षल जैन का अपहरण हो गया है। सामने से अपहरणकर्ता ने हर्षल के मोबाइल से ही कॉल क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Fri, 14 Nov 2025 02:31:59 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Nov 2025 02:31:59 PM (IST)
मंदसौर में 26 साल के युवक को दिनदहाड़े किया किडनैप, मोबाइल से आया 50 लाख फिरौती का कॉल
मंदसौर में 26 साल के युवक का दिनदहाड़े अपहरण।

HighLights

  1. मंदसौर में 26 साल के युवक का दिनदहाड़े अपहरण।
  2. मोबाइल से आया 50 लाख फिरौती का कॉल।
  3. हर्षल का कोटा में कूलर स्टैंड का कारोबार भी है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। लोक निर्माण विभाग गरोठ में कार्यरत इंजीनियर कमल जैन के पुत्र हर्षल जैन का अपहरण हो गया है। सामने से अपहरणकर्ता ने हर्षल के मोबाइल से ही काल कर 50 लाख मांगे हैं।

हर्षल गुरुवार सुबह से ही घर से गायब था, शाम को कॉल आने पर उसके अपहरण का खुलासा हुआ। इसके बाद इंजीनियर थाने पहुंचे। पुलिस इस मामले में जल्द ही खुलासा करने की बात कर रही है।

लोनिवि के इंजीनियर 60 वर्षीय कमल कुमार पुत्र बाबुलाल जैन निवासी डाक बंगला परिसर ने शामगढ़ थाने में हाजिर रिपोर्ट लिखाई कि 13 नवंबर को सुबह करीब 6 बजे शासकीय कार्य से भोपाल जा रहा था। पत्नी उमा जैन व पुत्र 26 वर्षीय हर्षल जैन घर पर ही थे।

फिर सुबह 10:30 बजे पत्नी उमा का फोन आया कि हर्षल सुबह 8:15 बजे घर से उसके दोस्त की कार (आरजे 45 सीवाय 5738) लेकर गया था जो अभी तक वापस घर नहीं आया है और मोबाईल भी बंद है।


हर्षल के कोटा (राज.) के दोस्त यश बजाज से बात हुई तो उसने कहा कि मेरी कार के चेचट टोल पर टोल कटने का मेसेज आया है। हर्षल मुझे गाड़ी देने कोटा आ रहा होगा जैसे ही हर्षल मेरे पास आता है आपको खबर कर दूंगा। शाम तक यश बजाज के पास भी हर्षल नहीं पहुचा।

फिर मुझे शाम 7:27 बजे हर्षल के फोन से कॉल आया व जिस पर अनजान व्यक्ति ने बोला कि आपके लडके का किडनेप हो गया है सुबह तक 50 लाख की व्यवस्था कर लेना बाकी आप समझदार है। उसके बाद फोन कट गया व फोन लगाने पर बंद हो गया।

इधर थाना प्रभारी अभिषेक बोरासी अपनी टीम के साथ हर्षल को खोजने में जुटे हैं। कमल जैन लोक निर्माण विभाग में गरोठ एसडीओ भी रहे हैं। अभी हर्षल का कोटा में कूलर स्टैंड का कारोबार भी बताया है।