यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
VIDEO : मंदसौर में शिवराज सिंह ने जलाए बाढ़ पीड़ितों के बिजली बिल
मंदसौर जिले में मंगलवार को भी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे।
By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 17 Sep 2019 12:43:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Sep 2019 12:50:15 PM (IST)
मंदसौर। जिले में मंगलवार को भी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे। सुबह ग्राम अलावदा खेड़ी पहुंचे। यहां ग्रामीणों के संबोधन के दौरान मंच से ही बिजली के बिल जलाए। शिवराजसिंह चौहान ने बिजली बिल पकड़े और उन्हें आग सांसद सुधीर गुप्ता ने दिखाई। यहां भी चौहान ने कहा कि तुम्हारा मामा अभी जिंदा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ 21 सितंबर तक राहत नहीं पहुचाएंगे तो 22 सितंबर को आंदोलन करेंगे।