• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

आजादी के सालों बाद भी कच्चे रास्ते का दंश झेल रहे एमपी के दो गांव, जल्द सड़क बनने का मिला आश्वासन

भानपुरा जपं क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुकड़ेश्वरा के मजरा गांव पिपलिया, कराडिया के निवासी अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सभी नारकीय जीवन जी रहे है...और पढ़ें

By Alok SharmaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 02:48:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 02:48:16 PM (IST)
आजादी के सालों बाद भी कच्चे रास्ते का दंश झेल रहे एमपी के दो गांव, जल्द सड़क बनने का मिला आश्वासन
आजादी के सालों बाद भी कच्चे रास्ते का दंश झेल रहे एमपी के दो गांव

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। भानपुरा जपं क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुकड़ेश्वरा के मजरा गांव पिपलिया, कराडिया के निवासी अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सभी नारकीय जीवन जी रहे हैं। पिपलिया व कराडिया के निवासी करण मीणा, राजू मीणा समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव में आज भी नारकीय जीवन जी रहे हैं। इसके चलते आज भी दोनों गांव के लोग कच्चे रास्ते से ही गांव में आने-जाने के लिए मजबूर हैं।

बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर संकट

बरसात के मौसम में तो स्थिति और दयनीय हो चुकी है। रास्ते में कीचड़ एवं पानी जमा रहने से दोनों गांव के लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। दोपहिया वाहन एवं पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। इसी रास्ते से गांव के बच्चे स्कूल पर समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। दोनों गांव में कच्चे रास्तों के कारण ग्रामीण बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं एवं बच्चे बीमार हो रहे हैं। साथ ही गांव में स्कूल भवन भी पुराना होकर जर्जर हो चुका है जो कभी भी धराशायी हो सकता है।


आक्रोशित ग्रामीणों ने कलेक्टर जनसुनवाई में सौंपा आवेदन

दोनों गांव के लोगों ने कुकड़ेश्वरा सरपंच, जनपद पंचायत भानपुरा, तहसील कार्यालय भानपुरा में आवेदन भी दिए हैं। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ तो लोग समस्या को लेकर विधायक के पास भी पहुंचे। हालांकि यहां भी जाना बेकार ही रहा लोगों की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया।

अब ग्रामीणों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। गांव में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही भारी अव्यवस्थाओं से परेशान होकर ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर को भी आवेदन सौंपा है। जिसमें मांग की गई है कि ग्रापं कुकड़ेश्वरा से मजरा पिपलिया एवं कराडिया तक दो किमी की डामरीकरण रोड बनाई जाए।

प्रधानमंत्री सड़क योजना में स्वीकृत हो चुकी है 2 किमी सड़क

इस संबंध में ग्रापं कुकड़ेश्वरा सरपंच मंजूबाई मोहनलाल मेघवाल ने बताया कि ग्रापं के दोनों मजरा गांव पिपलिया एवं कराड़िया के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना में रोड स्वीकृत हो चुकी है। इसका जियो टैग भी हो चुका है। जल्द ही सड़क का निर्माण होगा।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर-झांसी हाईवे पर रेंगता मिला 10 फीट का अजगर, इलाके में फैली दहशत, वन विभाग को दी जानकारी