• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

मंदसौर में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, महिला-बच्ची की मौत; 17 घायल

मंदसौर के लखमाखेड़ी में मिनी ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से महिला और बच्ची की मौत, 17 घायल हुए।

By Alok SharmaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 09:02:42 AM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 09:25:11 AM (IST)
मंदसौर में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, महिला-बच्ची की मौत; 17 घायल
मंदसौर में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर।

HighLights

  1. मिनी ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मारी।
  2. हादसे में महिला और छह वर्षीय बच्ची की मौत हुई।
  3. ट्रॉली में करीब 20 मजदूर और बच्चे सवार थे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास तेज गति से चला रहे मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही 17 लोग घायल हुए है। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी मजदूर रेलवे ठेकेदार के यहां काम करते हैं और रात में मंदसौर से उज्जैन जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात लगभग 2:30 बजे महू-नीमच राजमार्ग पर दलौदा तहसील के ग्राम लखमाखेड़ी के यहां ट्रैक्टर ट्राली को मिनी ट्रक के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से ट्राली पलट गई। ट्राली में लगभग 20 लोग सवार थे इनमें मजदूरों के साथ उनके बच्चे भी थे। एक बालिका व महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में 17 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।


रावटी क्षेत्र से आए थे मजदूरी करने

सभी मजदूर रतलाम जिले के रावटी क्षेत्र के रहने वाले हैं। यह रेलवे के ठेकेदार के साथ काम करते हैं औरमजदूरी के लिए मंदसौर आए थे। यहां से रात को उज्जैन जा रहे थे। तभी लखमाखेड़ी फंटे पर ट्रक ने ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी।

इन दोनों की हुई मौत

  • 45 वर्षीय बसंती पत्नी घेरु निवासी किलसिया रावी
  • 6 वर्षीय प्रियंका पुत्री नेमचंद निवासी मोटूगा

यह सभी हुए घायल

  • 18 वर्षीय कल्पना पुत्री विनोद निवासी रानीसिंह रावटी
  • 22 वर्षीय सविता पत्नी राहुल निवासी रावटी
  • 23 वर्षीय राहुल पुत्र संजय
  • 14 वर्षीय नीरु पुत्र तेरसिंह
  • 15 वर्षीय सुरपाल पुत्र तेरसिंह
  • 8 वर्षीय सदेव पुत्र अब्बुलाल
  • 18 वर्षीय चंचल पुत्र संजय
  • 28वर्षीय सोनु पत्नी अब्बुलाल
  • 4 वर्षीय कुशाल पुत्र राहुल
  • 23 वर्षीय लीला पत्नी राहुल
  • 5 वर्षीय आशा पुत्री राहुल
  • 18 वर्षीय गोपाल पुत्र नानालाल
  • 19 वर्षीय मनीष पुत्र संजय
  • 10 वर्षीय पुजा पुत्री नेमचंद
  • 7 वर्षीय करण पुत्र नेमचंद
  • 30 वर्षीय पप्पूडीबाई पत्नी नेमचंद
  • 35 वर्षीय शंकर पुत्र गमिया निवासी मोरटुका (ट्रैक्टर चालक)