• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mandsaur News: सेक्सटॉर्शन गैंग का राजफाश... कॉल कर बुलाते, बंधक बनाकर करते रुपयों की डिमांड, गिरफ्तार 2 महिलाओं के पास से मिली अश्लील वीडियो क्लिपिंग

पुलिस के अनुसार सेक्‍सटॉर्शन गैंग ने मंदसौर के कुछ लोगों के साथ ही अन्‍य लोगों को भी अपने जाल में फंसाकर रुपये वसूले हैं। गैंग के सदस्‍य पैसों के लिए ...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 09 Jul 2024 10:54:33 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jul 2024 10:54:33 AM (IST)
Mandsaur News: सेक्सटॉर्शन गैंग का राजफाश... कॉल कर बुलाते, बंधक बनाकर करते रुपयों की डिमांड, गिरफ्तार 2  महिलाओं के पास से मिली अश्लील वीडियो क्लिपिंग
पुलिस की गिरफ्त में सेक्‍सटॉर्शन गैंग की सदस्‍य।

HighLights

  1. दो महिलाओं सहित एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ।
  2. मौके से 3 लाख रुपये मिले, दो साल में वसूले 30 लाख ।
  3. पुलिस के अनुसार मामले के दो आरोपित अभी फरार हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि मंदसौर। मंदसौर की नई आबादी पुलिस ने मेनपुरिया गांव स्थित मकान में दबिश देकर सेक्सटॉर्शन गैंग का राजफाश किया है। यह गैंग लगभग 2 सालों से सक्रिय थी और बार-बार अपना स्थान बदल लेते थे। इस चक्कर में पुलिस की पकड़ से दूर थे। मामले में पुलिस को 2 आरोपी महिलाओं के मोबाइल से 2-2 मिनट के अश्लील वीडियो की 40 क्लिपिंग मिली है।

दबिश वाले मकान से 3 लाख रुपये मिले हैं। पुलिस का मानना है कि गैंग अब तक ब्लैकमेलिंग कर 30 लाख से ज्यादा रुपये वसूल चुकी थी। 8 से 10 मामलों की जानकारी भी सामने आई है। मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं, एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। अभी दो आरोपित फरार हैं। दो आरोपित मेनपुरिया, 2 आलोट जबकि एक बड़ौद का रहने वाला है।


नई आबादी टीआई वरुण तिवारी ने बताया कि सेक्सटाॅर्शन के जरिए ब्लैकमेलिंग व रुपये की वसूली से जुड़ी गंभीर शिकायतें पुलिस तक पहुंची थी। केस की गंभीरता देख एसपी अनुराग सुजानिया ने विशेष टीम का गठन किया। नई आबादी टीआई वरुण तिवारी पीड़ित पक्षों के माध्यम से पूरे रैकेट तक पहुंचे। पुलिस की दबिश के बाद परतें हटती गईं।

naidunia_image

पुलिस ने मेनपुरिया में रहने वाली महिला, उसकी सहयोगी आलोट क्षेत्र की महिला, एक नाबालिग को हिरासत में लिया। साथ ही केस में फरार आलोट के शैतानसिंह पुत्र भगवानसिंह व राजेश पुत्र मदन टेलर निवासी बड़ौद भी आरोपी बने हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने 3 साल में 30 लाख रुपये तक वसूलना बताया। अब पुलिस इनका पुराना रिकाॅर्ड खंगाल रही है। दोनों फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

महिलाओं ने स्थानीय लोगों के अलावा अन्य लोगों को भी शिकार बनाया। काॅल के बाद संबंधित को बातचीत के बहाने मंदसौर बुलाते और रुपये नहीं होने पर बंधक बना लेते थे। वीडियो व स्क्रीन शाॅट बताकर रुपये की डिमांड करते थे।

बंधक बने व्यक्तियों से स्वजनों की बात कराते और महिलाओं के जरिए झूठी एफआईआर कराने का दबाव बनाकर यूपीआई आईडी से भी लेन-देन करते। कुछ मौकों पर नकदी की बात आती तो कभी सांवलियाजी तो कभी पशुपतिनाथ मंदिर के पास की लोकेशन बताते थे। कुछ मामलों में इन्होंने युवकों को 2 से 3

दिनों तक बंधक बना रखा था।

अपराध का तरीकाः बंधक से परिजनों की बात करवाते, झूठी एफआईआर की धमकी देते

ये होता है सेक्सटाॅर्शन, आजीवन कारावास तक संभव

सेक्सटाॅर्शन यौन शोषण से जुड़ा ब्लेकमैलिंग का एक रूप है। इसमें किसी व्यक्ति की मांगें पूरी नहीं होने पर उसकी अंतरंग तस्वीरें या वीडियो ऑनलाइन शेयर या लीक करने की धमकी दी जाती है । एवज में संबंधित या स्वजनों से रुपये मांगे जाते हैं। मामले में नए कानून के तहत आरोपितों को आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।

आरोपितों का पुराना रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा

शिकायतों की जांच के बाद मेनपुरिया में दबिश दी गई। वहां मकान से 3 लाख रुपये मिले हैं। आरोपित लोगों को घर के पीछे बाड़े में बंधक बनाकर रखते थे और स्वजनों से उनकी बात कराकर रुपये मंगाते थे। फोन-पे तक तक इस्तेमाल होता था। आरोपित महिलाओं के मोबाइल में अश्लील वीडियो की 40 क्लिपिंग मिली हैं। ऐसी जानकारी है कि अब तक करीब 30 लाख रुपये ऐठ चुके हैं। प्रारंभिक पूछताछ में 8 से 10 मामलों का खुलासा हुआ है। 3 सालों से सक्रिय थे। सभी का पुराना रिकार्ड खंगाला जा रहा है। गैंग के 5 आरोपितों में 2 महिलाएं व एक नाबालिग मौके से मिल गए हैं। 2 आरोपित फरार हैं।

-वरुण तिवारी, टीआई, नई आबादी थाना मंदसौर