
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। चित्तौड़-उदयपुर रेल मार्ग के राणा प्रताप नगर–घोसुंडा एवं बेरछा–उदयपुर सिटी रेलखंड में पटरियों के डी-स्ट्रेसिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त, रेगुलेट तथा रीशेड्यूल किया गया है। इसके तहत ही मंदसौर-उदयपुर पैसेंजर भी 28 दिसंबर तक मावली जं. तक ही चलेगी। मावली से उदयपुर के बीच निरस्त रहेगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि तत्काल प्रभाव से 18 दिसंबर तक ट्रेन 20993 जयपुर–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस अब राणा प्रताप नगर स्टेशन तक ही चलेगी। राणा प्रताप नगर–उदयपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। इसी प्रकार से 28 दिसंबर तक ट्रेन 59835 मंदसौर–उदयपुर पैसेंजर भी मावली जंक्शन स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। मावली जंक्शन-उदयपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर में रेलवे कर्मचारी 500 रुपये लेकर बनाता था तत्काल टिकट, व्हाट्सएप चैट से हुआ भंडाफोड़
इसके साथ ही 28 दिसंबर तक ट्रेन 59836 उदयपुर–मंदसौर भी मावली स्टेशन से मंदसौर के बीच ही चलेगी। राणा प्रताप नगर–मावली के मध्य निरस्त रहेगी। इसके अलावा 28 दिसंबर तक ट्रेन 69244 चित्तौड़गढ़–असारवा मेमू भी प्रतिदिन चित्तौड़गढ़ स्टेशन से 40 मिनट देरी से चलेगी।