• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुस्लिम युवती इकरा मतांतरण कर बनी इशिका, हिंदू युवक राहुल से की शादी

इशिका ने कहा कि मतांतरण के बाद राहुल से शादी करने के बाद उसे परिवार और मुस्लिम समाज के लोगों से खतरा।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 12 Sep 2022 11:33:53 AM (IST)Updated Date: Mon, 12 Sep 2022 11:40:01 AM (IST)
मुस्लिम युवती इकरा मतांतरण कर बनी इशिका, हिंदू युवक राहुल से की शादी

मंदसौर। मंदसौर में राजस्थान की एक मुस्लिम युवती ने सनातन धर्म अपना लिया है। और वह इकरा से इशिका बन गई है। युवती तीन साल से एक हिंदू युवक से प्यार करती है। उसने शादी से पहले गोबर, गोमूत्र, दूध सहित पंचगव्य से स्नान कर पूरे विधि-विधान से धर्म बदला। तीन महीने पहले मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना चुके चैतन्य सिंह ने इन दोनों की मदद की। राजस्थान के जोधपुर में 19 वर्षीय इकरा बी के पड़ोस में ही राहुल वर्मा (21) रहता है। राहुल के पिता मंदसौर में रहते हैं। लेकिन उन्होंने दूसरी शादी कर ली, इसीलिए राहुल बचपन से अपनी मां के साथ नाना-नानी के घर जोधपुर में रह रहा था। तीन साल पहले ही इकरा और राहुल को प्यार हो गया था। लेकिन तब वे नाबालिग थे। बालिग होने पर दोनों ने घर से भागकर शादी करने की ठानी। राहुल के परिवार को दोनों की शादी से ऐतराज नहीं था। परिवार ने दोनों की उदयपुर में एग्रीमेंट मैरिज कराई। इसके बाद शुक्रवार को मंदसौर के गायत्री मंदिर में हिंदू रीति से विवाह करा दिया।

मंदसौर के गायत्री मंदिर में इकरा बी को दूध, गोबर, गोमूत्र सहित पंचगव्य से स्नान कराया गया। उसे नया नाम इशिका दिया गया। इशिका का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपनाया है। उसे परिवार और मुस्लिम समाज के लोगों से खतरा है। बता दें, राहुल अभी पढ़ाई कर रहा है और इशिका 9वीं क्लास तक पढ़ी है।


मुस्लिम युवती इकरा मतांतरण कर बनी इशिका, हिंदू युवक राहुल से की शादी https://t.co/xeMsGr8akT#Mandsaur #MadhyaPradesh pic.twitter.com/iiGDT26sI8

— NaiDunia (@Nai_Dunia) September 12, 2022

मंदसौर में पहले भी हो चुका है मतांतरण

तीन महीने पहले ही मंदसौर के रहने वाले जफर शेख ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया था। अब शेख जफर को चैतन्य सिंह राजपूत के नाम से जाना जाता है। उनकी पत्नी पहले ही हिंदू धर्म से थीं। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में 46 साल के शेख को महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती द्वारा विधि-विधान से पूजन हवन कर हिंदू धर्म की दीक्षा दी गई थी। इस दौरान उन्हें गोबर और गोमूत्र से स्नान भी करवाया गया। चैतन्य सिंह ने बताया कि राहुल के स्वजनों ने मुझसे संपर्क किया था। इसके बाद हमने शहर कोतवाली थाने में इसकी सूचना दी। इसके बाद गायत्री मंदिर में युवती का मतांतरण कराकर लिखित सूचना दी। गायत्री मंदिर में पुलिस सूचना की कापी दिखाकर युवक-युवती का विवाह कराया।