महादेव के चरणों से होकर शिवना में मिलेगी गंगा
bk=mtih> lRo=wrlgt Œr;rlr Nnh bü 26 ydô; fUtu YfU lgt Rr;ntm r˜Ft stYdt> sc ¶tJKe vqLKbt
By
Edited By:
Publish Date: Sun, 26 Aug 2018 04:01:07 AM (IST)
Updated Date: Sun, 26 Aug 2018 04:01:07 AM (IST)

पेज 20 पर फ्लायर लगा दें-------
आज गंगाजल से होगा श्री पशुपतिनाथ का अभिषेक
श्री पशुपतिनाथ महादेव पहुंचा गंगाजल
---------नईदुनिया का महाआयोजन गंगा का संगम लोगो लगाएं-------
मंदसौर। नईदुनिया प्रतिनिधि
शहर में 26 अगस्त को एक नया इतिहास लिखा जाएगा। जब श्रावणी पूर्णिमा रक्षाबंधन के पर्व पर सुबह 8 बजे से श्री पशुपतिनाथ महादेव का गंगाजल से महाभिषेक होगा। नईदुनिया के महाआयोजन 'गंगा का संगम' के तहत मंदिर में पहुंचने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को निशुल्क गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। आशुतोष महादेव के चरणों से होकर गंगाजल शिवना में मिलेगा। शहर के गणमान्य लोग सहित तमाम शिवभक्त इसमें सहभागी बनेंगे। ऋषिकेश से गंगाजल शनिवार शाम को भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर में पहुंच गया।
नईदुनिया के साथ ही भगवान पशुपतिनाथ महादेव प्रातःकाल आरती मंडल द्वारा दूसरी बार गंगा जल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया जा रहा है। ऋषिकेश से पापनाशिनी मां गंगा का जल शनिवार शाम को भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर में पहुंच गया। 26 अगस्त को सुबह 8 बजे से श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मदनलाल राठौर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव मुकेश काला, उद्योगपति विशाल गोयल, नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार सहित तमाम गणमान्य लोग सबसे पहले गंगाजल से अभिषेक करेंगे। उसके बाद मंदिर पहुंचने वाले सभी श्रद्घालुओं को निशुल्क गंगाजल वितरित किया जाएगा। वह अद्भुत दृश्य होगा जब श्रद्धालु हर-हर गंगे के जयघोष के साथ भगवान आशुतोष का गंगा जल से जलाभिषेक करेंगे। आयोजन में शहर के अनेक सामाजिक संगठन भी सहयोग करेंगे। नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार ने बताया कि गंगाजल से अभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। प्रचार-प्रसार शुरू हो गया है।