मंदसौर। काशी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करोड़ों रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर तथा सभी मंडलो के धार्मिक स्थलो किया गया। कार्यक्रम में आचार्य, साधुसंत, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परीसर में आयोजित हुए सीधा प्रसारण कार्यक्रम में विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने कहा की देश भर के 51 हजार से अधिक मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रम सम्पन्ना हो रहा है। हमारे देश के प्रधानमंत्री भारत की आस्था के प्रतीक पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाकर भारतीय संस्कृति को नई ऊंचाई प्रदान कर रहे हैं, यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है और यही हमारी संस्कृति है और यही असली हिन्दुत्व है। भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा की हमें गर्व होता है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में रह रहे गरीब किसान वर्ग की चिंता करते हुए भारतीय संस्कृति एवं धर्म की ध्वजा को भारत ही नही अपितु पूरे विश्व में लहरा रहे है। इस अवसर पर उपस्थित संतजनो ने भी अपने आशीवर्चन व्यक्त किये। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, मदनलाल राठौर, अनिल कियावत, धीरज पाटीदार, रणजीतसिंह चौहान ने उपस्थित संतगण आचार्य देवेन्द्र शास्त्री, दशरथ भाई जी, मणी महेश चेतन्य एवं वृंदावन से आए संत श्री भानुजी स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रियंका गोस्वामी, राम कोटवानी, राजेश नामदेव, शिवराजसिंह राणा, उमेश (राजु) चावला, नरेन्द्र पाटीदार, प्रिति रोखले, अंकित सोनी, निलेश जैन, निर्मला गुप्ता, अरविन्द सारस्वत आदि उपस्थित थे।