• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हादसा... रेलिंग से टकराकर उछली फॉच्यूर्नर कार, तीन की मौत

मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे(Delhi Mumbai Expressway) पर एक भीषण हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार रात को शामगढ़ तह...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 13 Mar 2025 11:26:27 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Mar 2025 11:32:19 AM (IST)
मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हादसा... रेलिंग से टकराकर उछली फॉच्यूर्नर कार, तीन की मौत

HighLights

  1. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
  2. कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई फिर कई पलटी खा गई।
  3. कार में सवार लोग दिल्ली से पुणे लौट रहे थे, तभी हो गया हादसा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर(Mandsaur Accident)। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर मंदसौर जिले के गरोठ व शामगढ़ के बीच हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी एक माह में यहां तीन दुर्घटना हो चुकी है। बुधवार रात में भी हुए शामगढ़ तहसील क्षेत्र के मेलखेड़ा एवं बरडिया पुना के बीच एक कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे उतरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में दिल्ली निवासी तीन लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी परिवार दो वाहनों से पुणे से दिल्ली लौट रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर आगे जा रही रही फॉर्च्यूनर (एचआर 98 क्यू 3231) में कंवरलाल, रोशन, सुरेंद्र सवार थे। अन्य सवार पीछे की गाड़ी में थे।


naidunia_image

मंदसौर कंट्रोल रूम को दी जानकारी

बुधवार रात में मंदसौर जिले की सीमा में प्रवेश के बाद फॉर्च्यूनर सवार लोगों का पीछे आ रहे स्वजन से मोबाइल संपर्क टूट गया। काफी देर तक बात नहीं होने और वाहन भी नहीं दिखने पर स्वजन ने मंदसौर में कंट्रोल रुम पर सूचित किया।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने खोजबीन शुरू की। मोबाइल की आखिरी लोकेशन के आधार पर सर्च किया तो मेलखेड़ा व बर्डिया पूना के बीच एक्सप्रेस वे के नीचे दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर कार मिली। वाहन तक पहुंचे तो अंदर तीनों मृत मिले।

naidunia_image

ऐसा बताया जा रहा है कि तेज गति से चल रही कार रेलिंग से टकराकर हवा में उछली और कई पलटी खाते हुए नीचे जा गिरी। शामगढ़ थाने के एएसआई अविनाश सोनी ने पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला व शामगढ़ अस्पताल लेकर आए।