
मल्हारगढ़। बाबा रामदेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर में बाबा रामदेव मंदिर पर सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों नेबाबा रामदेव के दर्शन किये व मेले का आनंद लिया।दोपहर में मंदिर से बैंड बाजों के साथ व अखाड़ों के साथ शोभायात्रा नगर में निकली। शोभायात्रा में देवराचौक में अखाड़ों के कलाकारों का करतब देख वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा भी स्वयं को रोक नहीं पाए । वे मंच से नीचे उतरे और तलवार व भाला लेकर अखाड़े में करतब दिखाने लगे। वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने अखाड़े में मंझे हुए खिलाड़ी की तरह तलवार घुमाई।
मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा मल्हारग में बाबा रामदेव मेले में तलवार से करतब दिखाते हुए। pic.twitter.com/BHX8kaLaMZ
— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 29, 2022
समारोह में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि रुणिजा के बाद यह भारत में दूसरा बाबा रामदेवजी का स्थान है। इस मेले को और बड़े रूप में मनाएंगे। समारोह को समाजसेवी तहसील संघ चालक ओमप्रकाश बटवाल ने भी सम्बोधित किया।
कन्हैयालाल पाटीदार, मंडल भाजपा अध्यक्ष जीतू जाट, भाजपा नेता राजेश दीक्षित ,मानसिंह माच्छोपुरिया मंचासीन थे। नप अध्यक्ष शर्मिला कछावा, नप उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, मेला समिति अध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने महाकालेश्वर दशपुर व्यायामशाला के कलाकारों का साफा बांधकर रामदेवजी की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया बजरंग अखाड़ा के उस्ताद रामेश्वर गवरी व महेश बैरागी का सम्मान किया गया।