• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • महू

इंदौर-खंडवा रोड पर भेरूघाट में लगा 8 किमी लंबा जाम, 10 घंटे तक फंसी रहीं गाड़‍ियां

अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में लोग ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओखलेश्वर हनुमान मंदिर, महेश्वर व अन्य स्थानों पर जाते हैं जिसके कारण हर शनिवार-रविवार ...और पढ़ें

By Harshal GehlotEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 05 Apr 2026 08:44:47 AM (IST)Updated Date: Sun, 05 Apr 2026 08:51:31 AM (IST)
इंदौर-खंडवा रोड पर भेरूघाट में लगा 8 किमी लंबा जाम, 10 घंटे तक फंसी रहीं गाड़‍ियां
इंदौर-खंडवा मार्ग पर भेरूघाट सेक्शन में लगे जाम में फंसे वाहन।

HighLights

  1. सिमरोल तलाई-नाका से बाईग्राम तक पहुंचने तक लग गया पांच घंटे से अधिक समय
  2. कल लोग घाट के मोड पर ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास करते रहते हैं
  3. बाइग्राम की ओर भी निर्माण कार्य के चलते वाहनों की गति धीमी हो जाती है

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू-सिमरोल। महू तहसील के सिमरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदौर-खंडवा मार्ग के भेरूघाट पर शनिवार दिनभर जाम लगा रहा जिसमें दिनभर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। सिमरोल पुलिस के मोर्चा संभालने के बाद भी जाम खत्म नहीं हुआ।

सिमरोल तलाई नाका से बाईग्राम तक आठ किमी के लंबे जाम में यातायात कछुए की चाल में चलता रहा जिससे वाहनों को सिमरोल से घाट उतरने तक करीब पांच घंटे से अधिक का समय लग गया। जाम सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक करीब 10 घंटे तक लगा रहा। इसके कारण कई लोग अपने गंतव्य तक ही नहीं पहुंच पाए।

ओवरटेक करने के कारण लगा जाम

शनिवार को अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में लोग ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओखलेश्वर हनुमान मंदिर, महेश्वर व अन्य स्थानों पर जाते हैं जिसके कारण हर शनिवार-रविवार को घाट पर जाम की स्थिति बन रहती है। इस शनिवार भी यही स्थिति बनी रही। घाट में दो लेन पर वाहन चलते हैं। परंतु कई बार यातायात दबाव अधिक हो जाने के कारण एक के पीछे एक वाहन लग जाते हैं।


ऐसी स्थिति में ओवरटेक करने वालों के कारण यातायात दो लेन से तीन व चार लेन में परिवर्तित हो जाता है। जिसके कारण जाम की स्थिति बन जाती है। शनिवार को भी इसी स्थिति के कारण दिनभर जाम लगा रहा। घाट के बीच में बने मोड़ पर कई वाहन चालक ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास करते रहते हैं।

निर्माणाधीन हाइवे के कारण धीमा होता है यातायात

गौरतलब है कि भेरूघाट सेक्शन खत्म करने व जाम की समस्या को खत्म करने के लिए इंदौर-खंडवा मार्ग पर नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया द्वारा नए हाइवे का निर्माण किया जा रहा है जिससे वाहनों को खंडवा की ओर जाने के लिए घाट पर जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे वाहन सीधे ऐलिवेटेड रोड व टनल के माध्यम से पहाड़ों के बीच से होते हुए खंडवा की ओर निकल सकेंगे।

वर्तमान में सड़क निर्माण के चलते तलाईनाका क्षेत्र की सड़क भी संकरी हो गई है। साथ ही बाइग्राम की ओर भी निर्माण कार्य के चलते वाहनों की गति धीमी हो जाती है और कतारबद्ध होकर वाहन निकलते हैं। ऐसे में यातायात की गति धीमी हो जाती है और जाम की स्थिति बनती है।

यह भी पढ़ें : इंदौर के विजय नगर चौराहे पर बनेगा मल्टी मॉडल मोबिलिटी हब, बस, मेट्रो रेल, होटल, मार्केट सब एक जगह