• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • महू

महू में 26 हेक्टेयर में बनी कामधेनु गोशाला का लोकार्पण कर सीएम ने 5 करोड़ रुपये और देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर आशापुरा रोड स्थित 26 हेक्टेयर में नवनिर्मित कामधेनु गौशाला का लोकार्पण किया। साथ ही 100 टन के गोबर से बने 25 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत का पूजन कर गोवंश को चारा खिलाया।

By Harshal GehlotEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 08:25:26 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 08:25:26 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
महू में 26 हेक्टेयर में बनी कामधेनु गोशाला का लोकार्पण कर सीएम ने 5 करोड़ रुपये और देने की घोषणा की
26 हेक्टेयर में बनी कामधेनु गोशाला का लोकपर्ण करते हुए मुख्यमंत्री व अन्य। सौ. जनसंपर्क

HighLights

  1. 100 टन के 25 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत का किया पूजन
  2. गोवंश को खिलाया चारा, प्रदेश की सबसे बड़ी गोशाला में होगी शामिल
  3. इसे 10 हजार गोवंश को रखने के लिए बनाया गया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर आशापुरा रोड स्थित 26 हेक्टेयर में नवनिर्मित कामधेनु गौशाला का लोकार्पण किया। साथ ही 100 टन के गोबर से बने 25 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत का पूजन कर गोवंश को चारा खिलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौपालन को बढ़ावा देने की बात करते हुए गौशाला के लिए 5 करोड़ की राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कामधेनु गौशाला पहुंचे और सर्वप्रथम भगवान कृष्ण की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कामधेनु गौशाला का लोकार्पण किया। गौशाला का निर्माण 24 करोड़ की लागत से हुआ है, जिसमें सीएसआर निधि से विनोद अग्रवाल द्वारा 6 करोड़ व पाथ के नितिन अग्रवाल द्वारा 6 करोड़ की राशि दी है।


naidunia_image

100 टन गोबर से बना 25 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत। -नईदुनिया

इसे 10 हजार गोवंश को रखने के लिए बनाया गया है

इसके अतिरिक्त कालोनी सेल से 7.5 करोड़, इंदौर नगर निगम से 50 लाख, पीएम भूमि राशि से 2 करोड़, स्मार्ट सिटी से 4 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसे 10 हजार गोवंश को रखने के लिए बनाया गया है। पहले चरण के कार्य में 2500 गोवंश को रखने की व्यवस्था की गई है। गौशाला का संचालन व संरक्षण संत अच्युतानंद महाराज करेंगे। साथ ही भविष्य में बयोसीएनजी प्लांट लगाने की भी योजना है।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि जनसहयोग से 26 हेक्टेयर में विकसित यह गौशाला गौमाता की सेवा और संरक्षण का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में देशी गोवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए अभियान को उत्सव और जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य गोवंश संरक्षण, देशी उन्नत नस्लों से दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ाना और किसानों की आय में वृद्धि करना है।

महू दिव्य स्थान है

मुख्यमंत्री ने महू क्षेत्र को दिव्य स्थान बताते हुए कहा कि यहा जानापाव भगवान परशुराम की जन्मस्थली है। जहां पर भगवान परशुराम ने श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र दिया। साथ ही संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की जन्मभूमि है। वहीं टंट्या भील की कर्मभूमि है। वहीं अब कामधेनु गौशाला प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी गौशाला बनने जा रही है।

रासायनिक से प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ रहे

भगवान श्रीकृष्ण ने दिया कि घर में गौमाता हो और घर का घी-मक्खन खाएं। जिससे शक्ति मिले और कंस जैस अधर्मी का वध कर सकें। भगवान श्रीकृष्ण ने ही प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। उन्हाेंने पर्वत का पूजन करने, गौमाता की सेवा करने, जल सरंक्षण करने और सभी जीवों से प्रेम कर घी-मक्खन खाकर शाकाहारी रहने का संदेश दिया है।

रासायनिक खाद व कीटनाशक दवाइयों से मृदा उर्वरक क्षमता प्रभावित हुई है। परंतु समय फिर से बदल रहा है अब लोग प्रकाृतिक खेती कर रहे हैं उसमें भी गौमाता के गोबर, गोमूत्र, दूध व अन्य उत्पादों का ही उपयोग होता है।

यह रहे उपस्थित

इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, विधायक उषा ठाकुर, विधायक महेंद्र हार्डिंया, जिलाध्यक्ष श्रवण चावड़, सुमित मिश्रा, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जिपं अध्यक्ष रीना मालवीय, संत अच्युतानंद महाराज, विनोद अग्रवाल, निति अग्रवाल, वंशिका अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, पं. कपिल शर्मा व पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा पर सरकार का तोहफा, 466 पशुपालकों के खातों में पहुंचे ₹2.95 करोड़, बनेंगे 'वृंदावन गांव'

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।