• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • महू

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरोपों के बाद अम्बेडकर विश्वविद्यालय महू के कुलपति को हटाया

अम्‍बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरएस कुरील को राज्य शासन ने हटा दिया है।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 18 Sep 2017 10:24:13 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 Sep 2017 10:30:59 PM (IST)
आरोपों के बाद अम्बेडकर विश्वविद्यालय महू के कुलपति को हटाया

भोपाल। डॉ. बीआर अम्‍बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरएस कुरील को राज्य शासन ने हटा दिया है। सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग ने धारा 44 लगाकर उन्हें हटाने के आदेश जारी कर दिए।

जानकारी के मुताबिक डॉ. कुरील पर नियुक्तियों में अनियमितता के आरोप लगे थे। यह भी बताया जाता है कि प्रदेश में हुए किसान आंदोलन के दौरान डॉ.कुरील ने कांग्रेस के कुछ नेताओं को विवि में बुलाकर कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस वजह से भी वे चर्चा में रहे थे।

हालांकि विभाग ने जारी आदेश में उल्लेख किया है कि विवि के हित में ऐसा किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बीआर नायडू ने आदेश जारी किया है।

विश्वविद्यालय का नया कुलपति कौन होगा, यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। एक-दो दिन में इस संबंध में आदेश जारी कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि विवि यहां हुई नियुक्तियों को लेकर भी विवादों में रहा था।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।